Road Accident: 4 ग्रामीणों को गंवानी पड़ी अपनी जान
वही 1 महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इस दुर्घटना में करीब 16 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमे से 3 गंभीर घायल मरीजों बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर रिफर किया गया है। इस तरह 35 किलो चावल के लिए 4 ग्रामीणों को अपनी जान गंवानी पड़ी। जानकारी के अनुसार अबूझमाड़ ओरछा ब्लॉक के अंदरूनी गांवों के उचित मूल्य दुकानों का संचालन ओरछा ब्लॉक मुख्यालय में किया जाता है। जहाँ पर 12 उचित मूल्य दुकान से सैकड़ों गांव के ग्रामीणों को राशन वितरित किया जाता है। इससे ग्रामीण साप्ताहिक बाजार के दिन बुधवार को ओरछा ब्लॉक मुख्यालय पहुचकर राशन लेते है। इसमे अधिकांश ग्रामीण मिलो का सफर तय कर पहुचते है। ट्रैक्टर दुर्घटना इतनी भयानक थी कि ट्रैक्टर में सवार दो महिलाए फूलमती पदामी और लछनबाई ने मौके पर ही दम तोड़ा दिया।
इसके साथ ही घसिया कचलाम ने भी मौके पर ही अपने प्राण त्याग दिए। इस
दुर्घटना में सात घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इसमे से देर रात एक और महिला ने दम तोड़ दिया है। दुर्घटना में अब तक तीन महिला सहित चार लोगों की मौत हो चुकी है। वही घायलो में तीन लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए नारायणपुर से जगदलपुर डिमरापाल रेफर किया गया है।
हादसे की खबर के बाद घरों में मातम छाया
Road Accident: मढ़ोनार गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो महिला और एक पुरूष की मौके पर ही मौत हो गई। वही 16 अन्य घायल हो गए थे। इनमें से सात घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात को एक महिला ने दम तोड़ दिया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद घायलों के परिजनों एवं मृतकों के परिजनों सहित पूरे गांव में मातम छाया गया।