कौन होगा बीजेपी का नया अध्यक्ष?
बीजेपी अध्यक्ष की रेस में ये 3 नेता- भूपेंद्र यादव, अनुराग ठाकुर और धर्मेंद्र प्रधान सबसे आगे है। हालांकि इनके अलावा केशव प्रसाद मौर्य, राजीव चंद्रशेखर, स्मृति ईरानी, कैलाश विजयवर्गीय, सीटी रवि, सर्वानंद सोनोवाल जैसे नेताओं के नाम भी चर्चा हो रही है। पार्टी का नेतृत्व एक अनुभवी और संगठन पर मजबूत पकड़ रखने वाले नेता के हाथ में दिया जाएगा, जो 2029 के लोकसभा चुनावों तक पार्टी को मजबूती से आगे ले जा सके।जेपी नड्डा का कार्यकाल और उनकी उपलब्धियां
जेपी नड्डा ने 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद अमित शाह से पार्टी अध्यक्ष का पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने पार्टी को 26 चुनावी जीत दिलाई, जिसमें लोकसभा और विधानसभा चुनाव शामिल हैं। उनके कार्यकाल में बीजेपी ने उत्तराखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, झारखंड, असम और त्रिपुरा में चुनाव जीते, जबकि नागालैंड और मेघालय में भी पार्टी ने बढ़त बनाई। हालांकि, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में 2018 के चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन 2023 में बीजेपी ने तीनों राज्यों में फिर से सत्ता हासिल कर ली।कर्नाटक के बागी और असंतुष्ट भाजपा नेताओं ने दिल्ली में की नड्डा और संतोष से मुलाकात
लोकसभा चुनाव 2024 और बीजेपी की चुनौतियां
जेपी नड्डा के कार्यकाल में 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को झटका लगा। 2019 में मिली 303 सीटों की तुलना में 2024 में पार्टी 240 सीटों पर सिमट गई। हालांकि बीजेपी ने सरकार बनाने के लिए एनडीए के अन्य दलों के साथ गठबंधन किया, लेकिन यह साफ है कि नए अध्यक्ष को पार्टी के आधार को मजबूत करने और 2029 की तैयारी में जुटना होगा।नए अध्यक्ष के सामने बड़ी चुनौतियां
बीजेपी का अगला अध्यक्ष जिस भी नेता को बनाया जाएगा, उसके सामने कई अहम चुनौतियां होंगी। 1 दक्षिण भारत में पार्टी का प्रदर्शन सुधारना – नए अध्यक्ष को दक्षिण भारत में पार्टी को मजबूत करना होगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा। आंध्र प्रदेश में वह एनडीए के साथ सरकार में है। केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में पार्टी को सुधार करने की जरूरत है।BJP में अब तक 11 नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभाला
1 अटल बिहारी वाजपेयी (1980-86)2 लाल कृष्ण आडवाणी (1986-90, 1993-98, 2004-05)
3 डॉ. मुरली मनोहर जोशी (1991-93)
4 कुशाभाऊ ठाकरे (1998-2000)
5 बंगारू लक्ष्मण (2000-01)
6 जना कृष्णमूर्ति (2001-02)
7 एम. वेंकैय्या नायडू (2002-04)
8 राजनाथ सिंह (2005-09, 2013-14)
9 नितिन गडकरी (2010-13)
10 अमित शाह (2014-20)
11 जगत प्रकाश नड्डा (2020- अबतक)