scriptकांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता संजय झा ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, शशि थरूर को लेकर कही ये बात | Former Congress spokesperson Sanjay Jha wrote a letter to Rahul Gandhi, said this about Shashi Tharoor | Patrika News
राष्ट्रीय

कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता संजय झा ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, शशि थरूर को लेकर कही ये बात

Rahul Gandhi: संजय झा ने लिखा नेतृत्व का मतलब कठिन बातचीत से होता है। इसका मतलब है कि समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। 

भारतFeb 24, 2025 / 10:49 pm

Ashib Khan

राहुल गांधी को संजय झा ने लिखा ओपन पत्र

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पार्टी से नाराजगी की खबरों के बीच पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने राहुल गांधी को खुला पत्र लिखा है। पूर्व प्रवक्ता ने यह खुला पत्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पार्टी पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने शशि थरूर की नाराजगी की खबरों के बीच पार्टी में एकता बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। 

संबंधित खबरें

एक्स पर किया पोस्ट

कांग्रेस नेता शशि थरूर की टिप्पणियों के बाद पार्टी के साथ उनके संबंधों पर संदेह बढ़ने पर संजय झा ने एक्स पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा कि मैं आपको यहां सार्वजनिक रूप से लिख रहा हूं क्योंकि कांग्रेस के भीतर कोई भी शायद आपको यह नहीं बताने वाला है। इसलिए हमेशा की तरह यह काम भी मैं कर देता हूं। 

समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता

उन्होंने लिखा कि नेतृत्व का मतलब कठिन बातचीत से होता है। इसका मतलब है कि समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। 

शशि थरूर एक बेहतरीन सांसद है

संजय झा ने कांग्रेस नेता थरूर की तारीफ करते हुए कहा कि शशि थरूर एक बेहतरीन सांसद है। यह निराशाजनक है कि एक बार फिर पार्टी के एक महान नेता को आप या कांग्रेस नेतृत्व तक अपनी बात पहुंचाने के लिए मीडिया से बात करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। करीब पांच साल पहले मैं भी इसी स्थिति में था और मुझे एक राष्ट्रीय अखबार में लेख लिखने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

 BJP से मुकाबला करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए

संजय झा ने आगे कहा कि कांग्रेस को बीजेपी से मुकाबला करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, लेकिन इसके लिए पूर्व शर्त यह है कि पहले घर को व्यवस्थित किया जाए। उन्होंने आगे लिखा कि हमें आगे बढ़ने के लिए सही दिशा में काम करने की जरूरत है। लेकिन अभी हम सही दिशा में काम कर रहे हैं।

Hindi News / National News / कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता संजय झा ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, शशि थरूर को लेकर कही ये बात

ट्रेंडिंग वीडियो