डोनाल्ड ट्रंप का पीएम मोदी को कॉल, हर संभव समर्थन की पेशकश
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर हमले पर संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हर संभव सहयोग देने की बात कही। सूत्रों के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के साथ है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उसका पूर्ण समर्थन करता है। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के समर्थन के लिए आभार जताते हुए कहा कि भारत इस कायराना और घृणित हमले में शामिल अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।हम भारत के लोगों के साथ खड़े हैं: ट्रंप
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “द ट्रूथ” पर भी लिखा, कश्मीर से बेहद परेशान करने वाली खबर आई है। हम भारत के लोगों के साथ खड़े हैं। हम मारे गए निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और भारत को हमारी पूरी सहानुभूति है।पुतिन ने मुर्मू और मोदी को भेजा शोक संदेश
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी को शोक संदेश भेजते हुए कहा कि “यह हमला निर्दोष नागरिकों के खिलाफ किया गया एक जघन्य अपराध है। रूस आतंकवाद के किसी भी रूप की निंदा करता है और इस लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है।” उन्होंने भारत के दुख की इस घड़ी में सहयोग और समर्थन की प्रतिबद्धता भी जताई।इटली, इजरायल और यूक्रेन ने भी जताई संवेदना
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने भी पहलगाम हमले पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज भारत में हुए आतंकवादी हमले में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई, यह जानकर गहरा दुख हुआ। इटली इस कठिन समय में भारत के लोगों, सरकार और पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।कश्मीर के टूरिस्टों पर पहली बार नहीं हुआ हमला, देखें पूरा इतिहास, जब पर्यटक बने निशाना
यूक्रेन के दूतावास ने भी इस भयावह हमले पर गहरा दुख जताते हुए कहा, हम आतंकवाद के रोज़ाना शिकार होते हैं, इसलिए हम भारत के दर्द को समझ सकते हैं। हम किसी भी प्रकार के आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हैं और भारत के साथ हैं।