scriptBihar Congress में बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के बाद अब पार्टी के ये दिग्गज नेता आ रहे बिहार | There is a stir in Bihar Congress, after Rahul Gandhi Mallikarjun Kharge is coming to Bihar | Patrika News
राष्ट्रीय

Bihar Congress में बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के बाद अब पार्टी के ये दिग्गज नेता आ रहे बिहार

Bihar Politics: राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी बिहार आ रहे हैं। मल्लिकार्जुन खरगे 22 फरवरी को बिहार के दौरे पर रहेंगे।

पटनाFeb 19, 2025 / 04:38 pm

Ashib Khan

Bihar Congress: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) होने है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस भी एक्टिव हो गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। वहीं महागठबंधन के प्रमुख दल आरजेडी की दो टूक है कि विधानसभा में सीटें निर्धारित है। ठोक बजाकर ही सीटों का बंटवारा किया जाएगा। राजद का यह संदेश महागठबंधन के अन्य दल वीआइपी, वामदल और कांग्रेस के लिए है। हालांकि कांग्रेस राजद पर दबाव बनाने के लिए अभी से ही पार्टी के बड़े नेताओं को मैदान में उतार रही है। 

बिहार आ रहे कांग्रेस के बड़े नेता

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी एक्टिव हो गई है। कांग्रेस अपनी रणनीति के तहत पार्टी के बड़े नेताओं को दिल्ली से बिहार भेज रही है। इसकी शुरुआत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने की। बता दें कि पिछले 18 दिनों के अंतराल में राहुल गांधी दो बार बिहार आ चुके हैं। अब एक बार फिर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आने की चर्चा है। हालांकि राहुल गांधी कब आएंगे इसको लेकर अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है। 

22 फरवरी को बिहार आएंगे मल्लिकार्जुन खरगे

बता दें कि राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) भी बिहार आ रहे हैं। मल्लिकार्जुन खरगे 22 फरवरी को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वहीं 22 के बाद खरगे 28 फरवरी को भी बिहार आएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष बक्सर में पार्टी की ओर से आयोजित जय बापू-जय भीम-जय संविधान कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

20 फरवरी को बिहार आएंगे कृष्णा अलावरू

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के रूप में नियुक्ति के बाद 20 फरवरी को कृष्णा अल्लवारू बिहार आएंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी तीन दिसवीय पटना दौरे पर रहेंगे। दरअसल, कांग्रेस को भी पता है कि राजद से सीटें प्राप्त करना उसके लिए आसान नहीं है। इसलिए कांग्रेस अभी से ही अपने बड़े नेताओं को बिहार भेज रही है। कांग्रेस के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) ने यह संदेश दे दिया है कि उसके लिए क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कितना जरूरी है। दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।

Hindi News / National News / Bihar Congress में बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के बाद अब पार्टी के ये दिग्गज नेता आ रहे बिहार

ट्रेंडिंग वीडियो