Weather Update: दिल्ली में गर्मी ने झलक दिखा दी है। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली में 32 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ये औसत तापमान से 6 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।
दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.9 अधिक 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर में नमी का स्तर पूरे दिन 59 से 86 प्रतिशत के बीच रहा।
गुरुवार और शुक्रवार को हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके अलावा गुरुवार को आंधी-तूफान की भी संभावना जताई है। IMD के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाएं धीमी हो गई हैं। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की उम्मीद है।
सुबह से ही निकली तेज धूप
बता दें कि दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। जिससे अधिकतम href="https://www.patrika.com/sikar-news/rajasthan-weather-alert-imd-rain-warning-for-rajasthan-27-february-to-1-march-19426009" target="_blank" rel="noopener">तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली के सफदरगंज में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 6.3 डिग्री ज्यादा है। यह फरवरी माह का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है।
दिल्ली AQI
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में वायु गुणवत्ता औसत एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 247 के साथ ‘खराब श्रेणी’ में रही। आनंद विहार में 289, मुंडका में 344 और आरके पुरम में 260 एक्यूआई रहा। वहीं अगले दो दिनों में वायु गुणवत्ता के स्तर में सुधार होने की संभावना भी है।