script‘पाक का होना चाहिए था थोड़ा और इलाज’, सीजफायर के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने रखी अपनी राय | After ceasefire, people expressed their opinion on social media | Patrika News
पाली

‘पाक का होना चाहिए था थोड़ा और इलाज’, सीजफायर के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने रखी अपनी राय

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच सीजफायर करने के बाद सोशल मीडिया पर आमजन अपनी राय रख रहे हैं।

पालीMay 11, 2025 / 02:01 pm

Lokendra Sainger

ceasefire

file photo

भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के बीच सीजफायर करने के बाद सोशल मीडिया पर संदेश चले। जिनमें अधिकांश जिलेवासियों का कहना था कि पाक का थोड़ा और इलाज होना चाहिए था। वह कुछ दिन बाद फिर नापाक हरकत करने से बाज नहीं आएगा। आतंकियों का पूरा सफाया होना था। वहीं एक यूजर ने लिखा, आज का दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा। वह कोरा कागज होगा। वहीं कई यूजर ने इस तनाव के बीच शहीद होने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे सही निर्णय भी करार दिया।

देश की सेना पर गर्व

एक यूजर ने लिखा ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम का बदला लेने के लिए था। तगड़ा बदला ले लिया गया। भारतीय सेना के शौर्य को पूरी दुनिया ने देखा। देश की सेना पर गर्व। जो निर्णय हुआ, उसकी विवेचना जल्द होगी और होने लगी है।

महान शक्ति बनकर उभरा

सोशल मीडिया पर एक जने ने लिखा इस युद्ध से भारत विश्व में महान शक्ति बनकर उभरा है। इस बात में कोई शक नहीं। चीन व तुर्की केवल दूर बैठकर पाक की ठुकाई देख रहे थे। एक यूजर का कहना था पाकिस्तान गेम खेल गया। युद्ध के चक्कर में लोन ले लिया। पेमेंट खाते में आते ही सरेंडर कर दिया।

पाकिस्तान ने हार मानी

सोशल मीडिया पर चला कि पाकिस्तान ने हार मानी। इस बार हम आतंक के समापन के लिए अखंड भारत के लिए लड़ेंगे। एक ने लिखा यह अच्छा है दोनों देश सीजफायर के लिए तैयार हुए। ऐसा नहीं होने पर युद्ध से आर्थिक मंदी का दौर भी आ सकता था।

Hindi News / Pali / ‘पाक का होना चाहिए था थोड़ा और इलाज’, सीजफायर के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने रखी अपनी राय

ट्रेंडिंग वीडियो