scriptBSNL कार्यालय परिसर के पीछे लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां    | Fire broke out behind the BSNL office premises | Patrika News
प्रयागराज

BSNL कार्यालय परिसर के पीछे लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां   

BSNL कार्यालय परिसर के पीछे आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग के कारणों की जांच जारी है, प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

प्रयागराजApr 01, 2025 / 04:37 pm

Nishant Kumar

BSNL

BSNL

BSNL कार्यालय परिसर के पीछे आज अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही चारों ओर धुआं फैल गया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारी इस घटना की विस्तृत जांच कर रहे हैं।  

दमकल के अध्कारियों ने क्या कहा ? 

दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा और किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की जानकारी की पुष्टि की जा रही है। स्थानीय प्रशासन भी घटनास्थल पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Hindi News / Prayagraj / BSNL कार्यालय परिसर के पीछे लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां   

ट्रेंडिंग वीडियो