scriptमहाशिवरात्रि पर संपन्न होगा महाकुंभ का आखिरी स्नान, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त | last bath of Maha Kumbh will be completed on Maha Shivratri know the time for bathing | Patrika News
प्रयागराज

महाशिवरात्रि पर संपन्न होगा महाकुंभ का आखिरी स्नान, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त

महाकुंभ के 39वें दिन भी संगम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है, और अब तक लगभग 57 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। जानिए क्या है महाशिवरात्रि के दिन पड़ रहे आखिरी स्नान का शुभ मुहुर्त।

प्रयागराजFeb 20, 2025 / 05:51 pm

Prateek Pandey

mahashivratri shubh muhurt
महाशिवरात्रि के दिन इस महापर्व का समापन होगा, और इस दौरान प्रयागराज में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

महाकुंभ के समापन को बचे आखिरी 6 दिन

महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी को हुई थी, और इसमें देशभर से साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने आकर संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान पुण्य के लाभ को प्राप्त करते हुए लोग इस धार्मिक अवसर का हिस्सा बनते गए। अब जल्द ही यह महापर्व समाप्त होने जा रहा है और महाशिवरात्रि के दिन आखिरी महास्नान होगा।

क्या है महाशिवरात्रि का शुभ मुहुर्त

महाकुंभ में विभिन्न महत्वपूर्ण स्नान होते रहे हैं, जैसे मकर संक्रांति के दिन पहला अमृत स्नान, मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान, और बसंत पंचमी के दिन तीसरा अमृत स्नान हुआ। इसके बाद माघ पूर्णिमा के बाद अब महाशिवरात्रि के दिन होने वाला स्नान विशेष महत्व रखता है। महाशिवरात्रि की तिथि 26 फरवरी को सुबह 11:08 बजे से प्रारंभ होगी और 27 फरवरी को सुबह 8:54 बजे समाप्त होगी। इस दिन महाशिवरात्रि का व्रत और पूजा भी विशेष रूप से की जाती है।
यह भी पढ़ें

महाकुंभ के अवसर पर तीन लाख करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद, ममता के बयान पर क्या बोले ब्रजेश पाठक?

प्रयागराज के पंडित शिवदत्त की मानें तो आखिरी महास्नान का शुभ मुहूर्त 5:09 बजे से 5:59 बजे तक रहेगा। इसके अलावा अन्य प्रमुख मुहूर्त इस प्रकार हैं:

  • प्रातः संध्या: 05:34 बजे से 06:49 बजे तक
  • अमृत काल: 07:28 बजे से 09:00 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: 02:29 बजे से 03:15 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: 06:17 बजे से 06:42 बजे तक

Hindi News / Prayagraj / महाशिवरात्रि पर संपन्न होगा महाकुंभ का आखिरी स्नान, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त

ट्रेंडिंग वीडियो