CG budget: 10 लाख करोड़ जाएगा छत्तीसगढ़ का बजट! उद्यमियों और कंपनियों की होगी बड़ी हिस्सेदारी
CG Budget Session: बजट में आठ फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी
साय सरकार बनाने के बाद वित्त मंत्री चौधरी ने 1 लाख 47 हजार 446 करोड़ का मुख्य बजट पेश किया। बजट के आकार में 22 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इस बार बजट के आकार में आठ फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। दरअसल, इस बार वित्त विभाग ने सभी विभागों से आठ फीसदी की वृद्धि के साथ प्रस्ताव मांगा था।अभी बजट का कुल आकार 1 लाख 55 हजार 580 करोड़
राज्य सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1 लाख 47 हजार 446 करोड़ का मुख्य बजट पेश किया था। इसके बाद विधानसभा के मानसून सत्र में 7 हजार 329 करोड़ रुपए का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया था। इसके अलावा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में 805 करोड़ 71 लाख 74 हजार 286 रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया था।विधानसभा सत्र की शुरुआत आज से
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत 24 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। राज्यपाल के अभिभाषण के कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर 27 और 28 फरवरी को चर्चा होगी। 24 फरवरी को ही तृतीय अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा। इस पर 25 फरवरी को चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि सदन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।ऐसा रहा है पिछले कुछ सालों का बजट
वर्ष- राशि (करोड़ों में)2020-21 – 95650
2021-22 – 97106
2022-23 – 104000
2023-24 – 121500
2024-25 – 147466