Weather Update: प्रदेश में पश्चिमी हवा से बढ़ी गर्मी
बिलासपुर भी खूब तपा और पारा 40.3 डिग्री पर पहुंच गया। अगले दो दिन में मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। इस ट्रेंड से राजनांदगांव, रायपुर व बिलासपुर में शुक्रवार को लू के हालात बन सकते हैं। प्रदेश में पश्चिमी हवा से गर्मी बढ़ रही है।
पश्चिम हवा आने से पूरे प्रदेश का मौसम भी शुष्क हो गया है। इस कारण ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3.3 डिग्री तक बढ़ गया है। वहीं रायपुर व जगदलपुर को छोड़कर न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से डेढ़ डिग्री तक कम है। 28 मार्च को रायपुर का अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।
एडवाइजरी जारी
Weather Update:
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार व शनिवार को तापमान बढ़ेगा। इससे लू चल सकती है। डॉक्टरों के अनुसार सामान्यजन दोपहर में घर से न निकलें तो बेहतर रहेगा। अगर जरूरी काम हो तो सिर पर गमछा ढंककर ही निकलें। पानी कम से कम 7 से 8 लीटर पीएं। ताकि शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनी रहे।