यह भी पढ़ें:
CG News: …. लोगों का सरकार के प्रति भरोसा है, जानें पहलगाम घटना पर डिप्टी सीएम ने क्या कहा? इस बीच 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 सैलानियों की हत्या कर दी गई। इस दौरान
राजनांदगांव से घुमने-फिरने के लिए जा रहे लोग भी पहलगाम के रास्ते पर ही थे।
प्राचार्य राजेश शर्मा ने बताया कि, पहलगाम के हमले के बाद से उधमपुर से रवाना होने तक हमे सुरक्षा की चिंता खाए जा रही थी। सुरक्षित वापसी के लिए हमने भगवान से भी प्रार्थना की। श्रीनगर में बीते दिन मानसिक दबाव वाले रहे। सभी चिंतित थे।
लैंड स्लाइड के कारण फंसे हमले की खबर के बाद उनकी यात्रा रोक दी गई, इसके बाद वे श्रीनगर लौट आए और दो दिन यहीं फंसे रहे। लैंड स्लाइड के बीच जमू के रास्ते पर जाम की स्थिति के बीच गुरुवार की शाम यह परिवार उधमपुर पहुंचा। जहां से वे सभी जमूतवी एक्सप्रेस से दुर्ग के लिए रवाना हुए। इस बीच शासन-प्रशासन के अधिकारी लगातार परिवार के संपर्क में रहे।