पुलिस के अनुसार बंजारी नगर बिरगांव थाना खमतराई
रायपुर निवासी सुरेश कुमार देवांगन पिता रामाधीन उम्र 47 साल शुक्रवार को अपनी पत्नी सुशीला बाई देवांगन को लेने अपने ससुराल राजनांदगांव के भेड़ीकला गए थे। शनिवार को दोनो पति-पत्नी बाइक में सवार होकर अपने घर बिरगांव जा रहे थे। इस दौरान नेशनल हाइवे में सोमनी थाना के सामने ट्रक क्रमांक सीजी 08 एव्ही 8558 का चालक ट्रक को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर बाइक को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर से दोनों पति-पत्नी बाइक सहित नीचे गिर गए।
घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई थीं। वहीं बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों को तत्काल सोमनी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने महिला सुशीला बाई देवांगन को मृत घोषित कर दिया। वहीं पति सुरेश कुमार का इलाज जारी है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
इधर 4 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज
महाकुंभ से लौट रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की कार सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ गई। मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।