पुष्पोत्सव में हुई शांभवी की त्रिवेणी नृत्य संध्या
प्रस्तुति का नृत्य निर्देशन एवं कोरियोग्राफी सागर की अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना एवं कला लेखिका गुरु डॉ. शांभवी शुक्ला ने की।
ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिर भोज पार्क में आयोजित पुष्पोत्सव त्रिदिवसीय आयोजन में शास्त्रीय नृत्यों की नयनाभिराम प्रस्तुति दी गई। इस प्रस्तुति का नृत्य निर्देशन एवं कोरियोग्राफी सागर की अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना एवं कला लेखिका गुरु डॉ. शांभवी शुक्ला ने की। त्रिवेणी नृत्य संरचना का आरंभ कथक शैली में गणेश वंदना के साथ हुआ। कूचिपूड़ी की मनमोहक प्रस्तुति तनिशा कनकम ने दी। प्रियंका छाबरा ने ओडिसी नृत्य के लावण्यमय अंग संचालन और चौक जैसी मुद्राओं ने दर्शकों को ओडिसा के मंदिरों की याद दिलाते हुए भावविभोर कर दिया। युवा कलाकार राहुल वार्षनेय और मृदुला ने जुगलबंदी की।
Hindi News / Sagar / पुष्पोत्सव में हुई शांभवी की त्रिवेणी नृत्य संध्या