दिनभर तेज गर्मी ने किया परेशान, शाम से रात तक बरसे बदरा
शहर का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शहर में रोजाना मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। रविवार को आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। सुबह से सूरज की तपन ने परेशान किया। शाम को हुई बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया, जो देर रात तक जारी रहा। लोगों को तल्ख धूप की चुभन से राहत मिली। शहर का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो टर्फ सक्रिय होने के कारण प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। अगले 24 घंटों में सागर संभाग के जिलों में हवा-आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। 14 मई के बाद मौसम साफ होने की संभावना है।
Hindi News / Sagar / दिनभर तेज गर्मी ने किया परेशान, शाम से रात तक बरसे बदरा