scriptUP Crime : फरार प्रेमी युगल ने पुलिस के डर से लगाई फ्लाई ऑवर से छलांग, लड़की की मौत | UP Crime absconding couple jumped from flyover fearing the police girl died | Patrika News
सहारनपुर

UP Crime : फरार प्रेमी युगल ने पुलिस के डर से लगाई फ्लाई ऑवर से छलांग, लड़की की मौत

UP Crime : दोनों फरार चल रहे थे। इन्हे गिरफ्तारी का डर था। पुलिस पीछा कर रही थी। अचानक गाड़ी खराब हुई तो दोनों पुल से कूद गए।

सहारनपुरMay 21, 2025 / 07:23 pm

Shivmani Tyagi

Deoband

एम्बूलेंस में लाते हुए

UP Crime : गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे एक प्रेमी युगल ने स्टेट हाइवे के फ्लाइ ऑवर से छलांग लगा दी। इस घटना में लड़की की मौत हो गई जबकि लड़के की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों को सिर्फ पुलिस का ही डर नहीं था लड़की के परिजन भी इन्हे तलाश कर रहे थे। लड़के के पिता की दो महीने पहले ह्दय गति रुक जाने से मौत हो गई थी। अब इस घटना के बाद से घर पर ताला लगा हुआ था।

दस दिन से लापता थी लड़की

कोतवाली देवबंद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी पिछले करीब दस दिन से लापता थी। परिजन इसकी तलाश कर रहे थे लेकिन कोई पता नहीं चल रहा था। लड़की के परिजनों ने सहारनपुर के ही रहने वाले एक लड़के पर आशंका जताते हुए लड़की का अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस इन दोनों की तलाश कर रही थी। लड़का-लड़की एक कार में थे और उत्तराखंड के पड़ोसी शहर में रह रहे थे। दोनों से पुलिस से बचते हुए घूम रहे थे। पुलिस ने लड़के के घर पर दबिश दी थी इसके बाद से लड़के के घर पर ताला लगा हुआ था।

मंगलवार को देवबंद में ऑवर ब्रिज से कूद गए दोनों

बताया जाता है कि, मंगलवार को दोनों कार से जा रहे थे तो देवबंद क्षेत्र में इनका पीछा होने लगा। आरोप है कि इनका पीछा पुलिस कर रही थी लेकिन यह भी आरोप है कि लड़की के परिजन भी पीछा कर रहे थे। यह अलग बात है कि अभी तक इन आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है। इसी दौरान ऑवर ब्रिज पर अचानक इनकी कार के पहिया फट गया। सोशल मीडिया पर यह कहा गया कि पीछा कर रहे लोगों ने इनकी कार के पहिए पर गोली चलाई लेकिन पुलिस जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई। कोतवाली देवबंद प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यही पता चला है कि दौड़ती कार का पहिया फट गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। लड़का-लड़की दोनों लापता थे, इनकी तलाश की जा रही थी। घटना दुखद है आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News / Saharanpur / UP Crime : फरार प्रेमी युगल ने पुलिस के डर से लगाई फ्लाई ऑवर से छलांग, लड़की की मौत

ट्रेंडिंग वीडियो