scriptशहीद की बेटी ने जताई सेना में भर्ती की इच्छा, डेढ़ साल की उम्र में उठ गया था पिता का साया, मां ने किया सपोर्ट | Martyr daughter expressed her wish to join army in Sambhal | Patrika News
सम्भल

शहीद की बेटी ने जताई सेना में भर्ती की इच्छा, डेढ़ साल की उम्र में उठ गया था पिता का साया, मां ने किया सपोर्ट

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल की 17 वर्षीय दीक्षा सिंह, शहीद अमित कुमार सिंह की बेटी हैं, जिन्होंने सेना में भर्ती होकर देश सेवा का संकल्प लिया है।

सम्भलMay 11, 2025 / 06:14 pm

Mohd Danish

Martyr daughter expressed her wish to join army in Sambhal

शहीद की बेटी ने जताई सेना में भर्ती की इच्छा..

Martyr daughter expressed her wish to join army in Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल जिले की रहने वाली 17 वर्षीय दीक्षा सिंह ने भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने की इच्छा जताई है। दीक्षा के पिता, शहीद अमित कुमार सिंह, 6 अप्रैल 2010 को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में ऑपरेशन ग्रीन हंट के दौरान नक्सली हमले में वीरगति को प्राप्त हो गए थे।
दीक्षा उस समय मात्र डेढ़ वर्ष की थीं। जैसे-जैसे वह बड़ी हुईं, उनकी मां पुष्पा देवी और परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें उनके पिता की वीरता और शहादत की कहानी सुनाई। तभी से दीक्षा ने अपने पिता के नक्शे-कदम पर चलते हुए देश सेवा का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें

मुरादाबाद में पकड़ा गया तेंदुआ, 14 घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग को मिली सफलता, नहर के पाइप में छिपा था तेंदुआ

भारत सरकार से की अपील

दीक्षा ने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि उन्हें सेना में भर्ती होने का अवसर दिया जाए। वह अपने पिता की तरह देश के लिए समर्पण भाव से सेवा करना चाहती हैं। दीक्षा अपनी मां की इकलौती संतान हैं, और उनकी इस इच्छा को उनकी मां पुष्पा देवी का पूरा समर्थन प्राप्त है।

Hindi News / Sambhal / शहीद की बेटी ने जताई सेना में भर्ती की इच्छा, डेढ़ साल की उम्र में उठ गया था पिता का साया, मां ने किया सपोर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो