चेहरे पर लगाया था मास्क
भारतीय कप्तान को कोई पहचान न सके इसलिए, उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। हालांकि, जब वह सफारी करके वापस लौट रहे थे तो कुछ लोगों ने पहचान लिया और फिर उनके साथ सेल्फी लेने की जिद करने लगे। सूर्यकुमार यादव ने अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया और सेल्फी खिंचवाई। इसके बाद वे सड़क मार्ग से नागपुर की तरफ रवाना हो गए। महिला की अर्थी के पास गाया ‘हैप्पी बर्थडे टू यू’, लोगों को प्रेरणा दे रहा ये मामला शाम को ही आ गए थे सिवनी
बताया जाता है कि, सूर्यकुमार यादव शुक्रवार शाम को ही सिवनी आ गए थे। यहां वह एक रिसॉर्ट में रुके हुए थे। लोगों ने उनका वीडियो भी बनाना चाहा लेकिन उनके साथियों ने मना कर दिया। इस तरह, पेंच टाइगर रिजर्व एक बार फिर सेलिब्रिटीज के आकर्षण का केंद्र बना। अब देखना होगा कि अगला कौन-सा बड़ा नाम यहां सफारी का आनंद लेने पहुंचता है। बता दें कि, पेंच टाइगर रिजर्व में सूर्या से पहले क्रिकेट भगवान माने जाने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर भी आ चुके हैं। वह साल 2023 में यहां आए थे।