अक्षय कुमार ने गाने में दी अपनी आवाज
महाकाल चलो गाने को अक्षय कुमार, पलाश सेन और विक्रम मोंट्रो ने गया है। इसका म्यूजिक विक्रम मोंट्रो की ओर से दिया गया है। गाने को शेखर अस्तित्व ने लिखा है। वीडियो में महाकाल मंदिर, महाकाल लोक और बाबा महाकाल को अभिषेक करते हुए दिखाया गया है।
पलाश सेन ने की अक्षय कुमार की तारीफ
महाकाल चलो गाने को लेकर पलाश सेन ने अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए इंस्टग्राम पर पोस्ट शेयर की है। जिसमें लिखा है कि मैंने हमेशा आपके बारे में सुना है कि आप दिल्ली के मिडिल क्लास लड़के हैं। जिसने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। म्यूजिक इंडस्ट्री में मैं भी कुछ ऐसा ही हूं।