IVF turn into surrogate: मां बनना हर महिला के लिए एक अलग ही अनुभव होता है। मां को इस दुनिया में भगवान का दर्जा दिया गया है। मां के लिए उसका बच्चा कितना कीमती होता है, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है, लेकिन क्या हो जब एक मां को अपने नवजात बच्चे को हमेशा-हमेशा के लिए दूसरे को सौंपना पड़े। जी हां, कुछ ऐसा ही हुआ है अमेरिका (USA) में। यहां एक महिला ने IVF के जरिए मां बनने की प्रकिया से गुजरी थी। IVF सफल हो गया, बच्चा भी पैदा हो गया लेकिन जब बच्चे का चेहरा मां ने देखा तो वो अपने होश खो बैठी, खुशी से नहीं बल्कि दुख से। आखिर ऐसा क्या हुआ इस मां के साथ ये आपको बताते हैं।
दरअसल ये मामला अमेरिका के जॉर्जिया का है। यहां की एक श्वेत महिला 38 वर्षीय क्रिस्टेना मुर्रे ने IVF के जरिए एक बच्चे को जन्म दिया था। IVF के लिए उन्होंने एक श्वेत शुक्राणु दाता (Sperm Donor) को ही चुना था, लेकिन महिला ने जन्म एक अश्वेत बच्चे को दिया। बच्चा पैदा होते ही जैसे महिला ने अपने बच्चे को देखा तो रंग देखकर उसके होश उड़ गए। शक होने पर क्रिस्टेना ने DNA टेस्ट करवाया। टेस्ट की रिपोर्ट जब सामने आई तब पता चला कि वो इस नवजात बच्चे की मां नहीं है। इसकी वजह ये सामने आई कि भ्रूण की अदला-बदली हो गई थी।
बच्चे के असली मां-बाप ने क्रिस्टेना पर किया केस
हालांकि बावजूद इसके क्रिस्टेना ने बच्चे को पालने का फैसला किया। लेकिन जब इस क्लिनिक के जरिए बच्चे के असली माता-पिता को इसका पता चला तो उन्होंने कस्टडी पाने के लिए क्रिस्टेना पर केस कर दिया। फिर 5 महीने बाद क्रिस्टेना ने बच्चे को असली माता-पिता को सौंप दिया।
Good News फिल्म की लोगों को आई याद
इसके बाद क्रिस्टेना ने IFV क्लीनिक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। इस खबर को अब जो कोई सुन रहा है वो इसे बॉलीवुड फिल्म गुड न्यूज की तरह बता रहा है क्योंकि उसमें भी इसी तरह भ्रूण की अदला-बदली दिखाई देती थी।