TCS Manager Suicide Case:
आगरा जिले के ताजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले टीसीएस कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा ने अपनी पत्नी से परेशान होकर 24 फरवरी को फंदा लगाकर जान दे दी थी। उनके मोबाइल में बहन को एक वीडियो मिला था। जिसे उन्होंने हत्या करने से पहले बनाया था। पुलिस ने उसे वीडियो को मृत्यु से पहले का बयान मानकर सदर थाने में आत्महत्या के लिए मजबूर कर देने की धाराओं में केस दर्ज किया था।
पुलिस ने कई बार पत्नी को बयान के लिए बुलाया लेकिन वह नहीं आई
मानव शर्मा के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कई बार पत्नी निकिता को बयान के लिए बुलाया लेकिन वह बयान देने नहीं आई। खुद पर आरोप लगने के बाद उन्होंने एक वीडियो बयान जारी कर अपना पक्ष रखा था। पति की आत्महत्या के मामले में निकिता पुलिस से क्यों डर रही हैं। इससे कहीं ना कहीं पूरे मामले में उनकी संलिपिता जाहिर हो रही है।
पुलिस ने होली से पहले निकिता की मां और बहन को भेजा जेल
पुलिस ने होली से पहले निकिता की मां और बहन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार निकिता और उसके पिता पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। यदि इसके बाद वह सरेंडर नहीं करती हैं। तो उनकी संपत्ति की कुर्की के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। Ayodhya: ऑस्ट्रेलिया से आकर अयोध्या में की शादी तीन दिनों तक मनाई सुहागरात, दुल्हन की बात सुनकर पुलिस भी रह गई सन्न
निकिता ने जारी किया था वीडियो बयान
मानव शर्मा की पत्नी निकिता ने वीडियो बयान जारी कर कहा था कि मानो इससे पहले भी दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुके थे। वीडियो बयान जारी करने के बाद से वह परिवार सहित फरार चल रही है। मानव की बहन से व्हाट्सएप पर हुई चैट भी निकिता ने पेश किया था। उनका कहना है कि मानव किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा परेशान थे। वह पास्ट था। पत्नी का कहना था कि जिस दिन उन्होंने आत्महत्या किया है। उस दिन शाम को वह हंसी-खुशी से हमें मायके में छोड़कर गए थे। कुछ समय से वह बहुत तनाव में रहते थे। इसी वजह से उन्होंने दो बार आत्महत्या का प्रयास किया। इस बारे में जब ससुराल के अन्य सदस्यों को बताया गया। तो उन लोगों ने कहा कि यह पति-पत्नी के बीच का मामला है।