मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उच्च शिक्षा मंत्री ऋषिकेश पटेल ने भी कोबा स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय कमलम पहुंचकर शनिवार दोपहर को जीत का जश्न मनाया। एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। प्रदेश महामंत्री रजनी पटेल व अन्य कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। उधर शाम के समय अहमदाबाद के खानपुर स्थित शहर कार्यालय पर शहर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, अहमदाबाद पश्चिम सांसद दिनेश मकवाणा, महापौर प्रतिभा जैन व अन्य पदाधिकारियों एक दूसरे को बधाई दी।
दिल्ली ने नकारात्मक राजनीति का किया अंत
प्रदेश भाजपा महामंत्री रजनी पटेल ने दिल्ली विधानसभा में भाजपा की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए दिल्ली की जनता ने नकारात्मक और झूठ की राजनीति का अंत किया है। अब उन्हें आपदा से छुटकारा मिलेगा। भाजपा सरकार दिल्ली में अच्छा शासन देगी, जो समस्याएं हैं उनसे छुटकारा दिलाएगी।
दिल्ली में विकास की राजनीति का उदय: ऋषिकेश
गुजरात के उच्च शिक्षामंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि दिल्ली में अब विकास की राजनीति का उदय हुआ है। सबका साथ, सबका विकास की राजनीति की शुरुआत हुई है। बीते 10 सालों में दिल्ली के लोगों को विकास नसीब नहीं हुआ। प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी यानी पूरी होने की गारंटी है, उस पर लोगों ने भरोसा किया है।