scriptPanchayat Election Results 2025: जिपं की 10 में 4 सीटें भाजपा, 3 कांग्रेस तो 3 निर्दलीय के खाते में, भाजपा से बागी विधायक रेणुका की पुत्री मोनिका भी जीतीं | Panchayat Election Results 2025: BJP MLA Renuka daughter's won DDC election | Patrika News
अंबिकापुर

Panchayat Election Results 2025: जिपं की 10 में 4 सीटें भाजपा, 3 कांग्रेस तो 3 निर्दलीय के खाते में, भाजपा से बागी विधायक रेणुका की पुत्री मोनिका भी जीतीं

Panchayat Election Results 2025: अविभाजित सरगुजा जिले के सरगुजा, सूरजपुर व बलरामपुर जिले में 10 जिला पंचायत सीटों पर हुए चुनाव, बलरामपुर में भाजपा का दबदबा

अंबिकापुरFeb 21, 2025 / 08:53 pm

rampravesh vishwakarma

Panchayat Election Results 2025: जिपं की 10 में 4 सीटें भाजपा, 3 कांग्रेस तो 3 निर्दलीय के खाते में, भाजपा से बागी विधायक रेणुका की पुत्री मोनिका भी जीतीं

MLA Renuka Singh with her daughter Monika

अंबिकापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Election Results 2025) के दूसरे चरण का मतदान गुरुवार को संपन्न हुआ। अविभाजित सरगुजा की बात करें तो दूसरे चरण में 3 जिला पंचायतों की कुल 10 सीटों में से 4 भाजपा व 3 सीटें कांगे्रस के खाते में गईं है। जबकि 3 निर्दलीयों ने जीती है। सूरजपुर जिले में भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ीं मोनिका सिंह ने भी जीत हासिल की है। वे सोनहत विधायक रेणुका सिंह की बेटी हैं। सूरजपुर में 4 सीटों पर हुए चुनाव में 2 सीट भाजपा व एक कांग्रेस ने जीती है। जब एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका सिंह (Panchayat Election Results 2025) ने जीती।

संबंधित खबरें

वहीं सरगुजा जिले की बात करें तो दूसरे चरण (Panchayat Election Results 2025) में भाजपा व कांग्रेस को अधिकृत रूप से हार का सामना करना पड़ा है।यहां चारों सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी का कब्जा रहा है। हालांकि 2 प्रत्याशी कांग्रेस समर्थित हैं, लेकिन दोनों ने निर्दलीय चुनाव मैदान में थे। वहीं बलरामपुर जिले की बात करें तो यहां दोनों सीटों पर भाजपा की जीत हुई है।
सरगुजा जिले में दूसरे चरण का चुनाव मैनपाट व सीतापुर ब्लॉक में हुआ। जनपद पंचायत मैनपाट क्षेत्र 13 में 8 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश कुजूर ने चुनाव जीता है। यहां से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सेतराम बड़ा चुनाव हार गए हैं।
इस सीट के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी (Panchayat Election Results 2025) घोषित नहीं किया था, लेकिन अखिलेश कुजूर को कांग्रेसी विचारधारा के होने का दावा अब पार्टी की ओर से किया जा रहा है। वहीं क्षेत्र क्रमांक 14 के लिए 4 अभ्यर्थी मैदान में थे। यहां से भी निर्दलीय प्रत्याशी रत्नी माझी ने चुनाव जीता है। भाजपा समर्थित प्रत्यशी बसंती एक्का चुनाव हार गईं हैं।
वहीं जनपद पंचायत सीतापुर क्षेत्र क्रमांक 11 से 5 प्रत्याशी थे। क्षेत्र क्रमांक 11 से भाजपा समर्थित शकुंतला पैकरा चुनाव हार गई हैं, यहां से कांग्रेस समर्थित प्यासो बाई मनसुख जीत दर्ज की हैं। वहीं क्षेत्र क्रमांक 12 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी धनेश्वर राम चुनाव हार गए हैं। यहां से कांग्रेस समर्थित शिव भरोस बेक चुनाव जीते हैं।
यह भी पढ़ें

CG Panchayat election 2025 Results: सोनू किन्नर बनी सरपंच, लड़ चुकी है विधानसभा चुनाव, जीत के बाद कही ये बातें- देखें Video

सोनहत विधायक की पुत्री मोनिका सिंह ने हासिल की जीत

सूरजपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 में भाजपा से बगावत (Panchayat Election Results 2025) कर मोनिका सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। मोनिका सिंह सोनहत विधायक एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह की बेटी हैं। मोनिका ने पूर्व मंत्री स्व. तुलेश्वर सिंह के बेटे कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सतवंत सिंह को 2958 मतों से हराकर जीत दर्ज की हैं।
जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। वहीं क्षेत्र क्रमांक 14 से पूर्व सांसद खेलसाय सिंह की बहू उषा सिंह चुनाव हार गईं हैं। उषा कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी थीं। यहां से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी रेखा राजवाड़े ने 4200 मतों से जीत दर्ज की है।
वहीं क्षेत्र क्रमांक 13 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी हेमलता राजवाड़े ने भाजपा (Panchayat Election Results 2025) की अधिकृत प्रत्याशी मंजू साहू को करीब 2800 मतों से शिकस्त दी है। जबकि क्षेत्र क्रमांक 13 प्रेमनगर में कड़े मुकाबले में भाजपा समर्थित प्रत्याशी नयन सिदार ने निर्दलीय सीमा सिंह टेकाम को 68 वोटों से हरा दिया।
यह भी पढ़ें

Patrika Mahila Surksha: छात्राओं को बैड टच और अश्लील इशारे करने वाला शिक्षक बोला- खर्चा-पानी ले लीजिए, लेकिन खबर मत छापिए

बलरामपुर जिले में दूसरे चरण में भी नहीं खुला कांग्रेस का खाता

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन (Panchayat Election Results 2025) के तहत जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में कांग्रेस की स्थिति काफी खराब है। दो चरण गुजरने के बाद जिला पंचायत सदस्य चुनाव में कांग्रेस का खाता नहीं खुल सका है। पहले चरण में ६ सीटों पर मतदान हुआ था, ये सभी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत ली थी।
अब दूसरे चरण में बलरामपुर जनपद में दो सीटों पर चुनाव हुए, इसमें भी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई है, इससे जिला पंचायत में भाजपा का कब्जा होना तय हो गया है। दूसरे चरण में हुए मतदान के परिणाम सामने आ गए हैं। क्षेत्र क्रमांक ७ खोभी से भाजपा समर्थित उम्मीदवार अनीता मरकाम ने कांग्रेस उम्मीदवार बुद्धदेव पोया को 1500 वोटों से हरा दिया है।
अनीता मरकाम को 10500 मत प्राप्त हुए और बुद्धदेव पोया को 8000 मत प्राप्त हुए। वहीं क्षेत्र क्रमांक 8 तातापानी से भाजपा समर्थित उम्मीदवार धीरज सिंहदेव ने बड़ी जीत (Panchayat Election Results 2025) हासिल की है। यहां कांग्रेस समर्थित सहित 5 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है।
धीरज सिंहदेव ने 33000 मतों से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार गौर विश्वास को पराजित किया है। इससे पहले पहले चरण में हुए मतदान में भाजपा समर्थित उम्मीदवार हीरामुनि निंकुज, संजीता, गीता पैंकरा, सिद्धनाथ पैंकरा, रवि प्रताप मरावी व अनार सिंह ने जीत हासिल की थे। इस तरह से जिला पंचायत की कुल 8 सीटों पर कब्जा हो गया है।

Hindi News / Ambikapur / Panchayat Election Results 2025: जिपं की 10 में 4 सीटें भाजपा, 3 कांग्रेस तो 3 निर्दलीय के खाते में, भाजपा से बागी विधायक रेणुका की पुत्री मोनिका भी जीतीं

ट्रेंडिंग वीडियो