scriptPrisoners Mahakumbh: Video: सेंट्रल जेल अंबिकापुर के कैदियों ने प्रयागराज कुंभ के गंगाजल से किया शाही स्नान | Prisoners Mahakumbh: Central jail Ambikapur prisoners did royal bath | Patrika News
अंबिकापुर

Prisoners Mahakumbh: Video: सेंट्रल जेल अंबिकापुर के कैदियों ने प्रयागराज कुंभ के गंगाजल से किया शाही स्नान

Prisoners Mahakumbh: मंत्रोच्चारण के साथ कैदियों ने जेल के भीतर की की पूजा-अर्चना, फिर कुंड में किया स्नान, जेल प्रबंधन द्वारा कुंभ से मंगाया गया था गंगाजल

अंबिकापुरFeb 25, 2025 / 02:31 pm

rampravesh vishwakarma

Prisoners Mahakumbh: Video: सेंट्रल जेल अंबिकापुर के कैदियों ने प्रयागराज कुंभ के गंगाजल से किया शाही स्नान

Royal bath by Central Jail Ambikapur prisoners

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के सभी जेलों में निरूद्ध कैदियों के लिए शाही स्नान (Prisoners Mahakumbh) की व्यवस्था की गई। इसी कड़ी में अंबिकापुर सेंट्रल जेल के कैदियों ने भी जेल के भीतर बने कुंड में शाही स्नान किया। इसके लिए जेल प्रबंधन द्वारा प्रयागराज कुंभ से गंगाजल मंगाया गया था। गंगाजल को यहां बनाए गए कुंड में डाला गया, इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ सभी कैदियों ने इसमें डुबकी लगाई।
गृहमंत्री व उपमुख्यमंत्री की पहल पर जेलों में बंद कैदियों के शाही स्नान (Prisoners Mahakumbh) की व्यवस्था की गई थी। इसी कड़ी में मंगलवार की सुबह सेंट्रल जेल अंबिकापुर के कैदियों को भी शाही स्नान करने का अवसर मिला। शाही स्नान से पहले विधि-विधान से कैदियों ने पूजा-अर्चना की।
इसके बाद जेल में बनाए गए कुंड में प्रयागराज कुंभ से मंगाया गया गंगाजल डाला गया। फिर सभी ने इसमें डुबकी लगाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। स्नान के दौरान जेल परिसर में भक्तिभाव का माहौल देखा गया।
Prisoners Mahakumbh: Video: सेंट्रल जेल अंबिकापुर के कैदियों ने प्रयागराज कुंभ के गंगाजल से किया शाही स्नान
Prisoners are Worshiping
गौरतलब है कि अब तक करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ (Prisoners Mahakumbh) में डुबकी लगा चुके हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जेल के कैदियों के लिए भी यह व्यवस्था की गई थी।
यह भी पढ़ें

Panchayat Election Results 2025: बलरामपुर जिपं में एकतरफा तो सरगुजा और सूरजपुर जिले में भी सरकार बनाने की स्थिति में भाजपा, पूर्व गृहमंत्री की पत्नी हारीं, बेटा जीता

Prisoners Mahakumbh: जेलर का है ये कहना

कैदियों के शाही स्नान (Prisoners Mahakumbh) को लेकर सेंट्रल जेल के अधीक्षक योगेश सिंह ने कहा कि गृहमंत्री व उपमुख्यमंत्री की पहल पर अंबिकापुर सेंट्रल जेल व अंबिकापुर सर्किल के अन्य 5 जेलों में कैदियों को स्नान का अवसर दिया गया।
इसके लिए कुंभ से गंगाजल मंगाया गया था। फिर इसे सर्किल के सभी जेलों में वितरित किया गया। इसके बाद बंदियों ने पूजा-अर्चना कर स्नान किया और पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस कार्य में बंदियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।

Hindi News / Ambikapur / Prisoners Mahakumbh: Video: सेंट्रल जेल अंबिकापुर के कैदियों ने प्रयागराज कुंभ के गंगाजल से किया शाही स्नान

ट्रेंडिंग वीडियो