मीन राशि में मार्गी शुक्र का प्रभाव (Shukra Margi 2025 April Effect On All Zodiac)
मेष राशि (Shukra Margi 2025 Effect On Mesh Rashi)
शुक्र उच्च राशि मीन में 13 अप्रैल को 43 दिन बाद मार्गी हो जाएंगे। इसका मेष राशि वालों को अच्छा फल मिलेगा। इस अवधि में शुक्र मेष राशि वालों को दूर के स्थान से जोड़ने का काम कर सकता है।
उपाय: किसी सौभाग्यवती स्त्री को श्रृंगार की सामग्री उपहार में दें।
वृषभ राशि (Shukra Margi 2025 Effect On Vrishabh Rashi)
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र लाभ भाव में सीधी चाल चलेंगे। इससे वृषभ राशि वालों को सकारात्मक फल मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में वृषभ राशि वालों को लाभ मिलेगा।उपाय: नियमित रूप से लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना आपके लाइफ में शुभता बढ़ाएगा।
मिथुन राशि (Shukra Margi 2025 Effect On Mithun Rashi)
13 अप्रैल के दिन मीन राशि में शुक्र सीधी चाल शुरू करेंगे। वहीं मिथुन राशि के कर्म स्थान पर शुक्र मार्गी होंगे। आमतौर पर शुक्र यहां अच्छा फल नहीं देते हैं, लेकिन उच्च राशि में शुक्र गोचर मिथुन राशि वालों को अच्छे फल देगा। यदि घर से दूर काम कर रहे हैं तो आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।उपाय: शिवजी के मंदिर में जाकर वहां की साफ-सफाई करना लाभकारी सिद्ध होगा। ये भी पढ़ेंः Kumbh Saptahik Rashifal 13 to 19 April: कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह शुक्र और सूर्य दोनों हाथों से देंगे सौगात, साप्ताहिक राशिफल में जानें अपना भविष्य
कर्क राशि (Shukra Margi 2025 Effect On Kark Rashi)
मीन राशि में शुक्र मार्गी होकर अच्छे फल देंगे। यदि कर्क राशि वाले शासन-प्रशासन से जुड़े काम से जुड़े हैं तो मार्गी शुक्र अच्छे फल दिला सकता है। भूमि, भवन और वाहन से संबंधित मामलों के लिए भी यह समय अनुकूल है।उपाय: शुक्र की सकारात्मकता बढ़ाने के लिए इत्र मिले हुए जल से शिवजी का अभिषेक करें।
सिंह राशि (Shukra Margi 2025 Effect On Singh Rashi)
शुक्र मीन राशि और सिंह राशि के अष्टम भाव में मार्गी हो रहे हैं। इससे शुक्र अच्छे परिणाम दे सकेंगे। हालांकि, करियर भाव के स्वामी का आठवें भाव में जाना कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाई ला सकता है। लेकिन उच्च अवस्था में शुक्र कठिनाई के बाद अच्छी सफलता दे सकते हैं। उपाय: गाय को दूध और चावल खिलाना शुभ रहेगा। ये भी पढ़ेंः Surya Rashi Parivartan 2025: राजा सूर्य चमकाएंगे 4 राशि की किस्मत, उच्च राशि में सूर्य गोचर देगा वृश्चिक राशि वालों को विदेश यात्रा का मौका
कन्या राशि (Shukra Margi 2025 Effect On Kanya Rashi)
कन्या राशि वालों के सप्तम भाव में शुक्र मार्गी हो रहे हैं। शुक्र यहां कन्या राशि वालों को आमतौर पर अच्छा फल नहीं देते हैं। लेकिन उच्च राशि मीन में शुक्र मार्गी होकर तुलनात्मक रूप से नकारात्मक प्रभाव कम करेंगे और कुछ मामलों में मदद भी कर सकते हैं। उपाय: लाल गाय की सेवा करें।
तुला राशि (Shukra Margi 2025 Effect On Tula Rashi)
तुला राशि वालों के लिए शुक्र छठे भाव में मार्गी हो रहे हैं। यहां शुक्र को अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन उच्च राशि में मार्गी होने से कुछ मामलों में शुक्र की नकारात्मकता कम हो सकती है जिसका लाभ आपको मिल सकता है। शुक्र की इस अवस्था को शत्रुओं में वृद्धि कराने वाला माना गया है। उपाय: मां दुर्गा को लाल फूलों की माला पहनाना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि (Shukra Margi 2025 Effect On Vrishchik Rashi)
वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र पांचवे भाव में मार्गी हो रहे हैं। शुक्र पांचवें भाव में सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देते हैं। ऊपर से उच्च राशि में मार्गी होने के कारण शुक्र की अनुकूलता आपके लिए बढ़ जाएगी। उपाय: मां दुर्गा को मखाने की खीर का भोग लगाएं, लाभ होगा।
धनु राशि (Shukra Margi 2025 Effect On Dhanu Rashi)
धनु राशि वालों के लिए शुक्र चौथे भाव में मार्गी हो रहे हैं। उच्च राशि में शुक्र मार्गी होकर धनु राशि वालों को शुभ फल देंगे। नौकरीपेशा लोगों की जॉब में चल रही परेशानियां दूर होंगी। उपाय: मां और मां तुल्य स्त्रियों की सेवा करते हुए उनका आशीर्वाद लें, लाभ होगा।
मकर राशि (Shukra Margi 2025 Effect On Makar Rashi)
मकर राशि वालों के लिए शुक्र मार्गी होकर शुभ फल देने वाले हैं। ज्योतिषियों के अनुसार शुक्र मकर राशि के तीसरे भाव में मार्गी हो रहे हैं। यहां शुक्र सामान्य तौर पर अच्छा फल देते हैं। ऐसे में शुक्र मार्गी होकर मकर राशि वालों का लाभ बढ़ाएंगे।उपाय: बहते हुए शुद्ध जल में साबुत चावल प्रवाहित करें। ये भी पढ़ेंः Saptahik Rashifal 13 To 19 April: इस सप्ताह वृश्चिक, धनु समेत 4 राशियों की होगी मनोकामना पूरी, साप्ताहिक राशिफल में जानें भविष्य
कुंभ राशि (Shukra Margi 2025 Effect On Kumbh Rashi)
मार्गी शुक्र कुंभ राशि के दूसरे भाव में अच्छा फल देता है। ऐसी स्थिति में उच्च राशि में शुक्र का मार्गी होना आपको शुभ फल देगा। शुक्र की यह स्थिति आपको भाग्य का साथ दिलाएगा। उपाय: देसी गाय के घी से बनी हुई मिठाइयां मां दुर्गा के मंदिर में चढ़ाएं।
मीन राशि (Shukra Margi 2025 Effect On Meen Rashi)
मीन राशि वालों के लिए शुक्र पहले भाव में सीधी चाल चलना शुरू करने वाले हैं। पहले भाव में शुक्र को अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। ऐसी स्थिति में शुक्र आपको अब तुलनात्मक रूप से और अधिक सकारात्मक फल देगा। यदि आप विद्यार्थी हैं तो लाभ आपका इंतजार कर रहा है। विशेषरूप से कला और साहित्य के विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंध की बात करें या फिर आमोद-प्रमोद की मार्गी शुक्र अच्छे परिणाम देगा। व्यापारियों के लिए भी यह सकारात्मक समय है।
उपाय: काली गाय की सेवा करना शुभ रहेगा।