घर से बाहर हुई हत्या
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की देर शाम अश्विनी चौबे अपने दोस्तों के साथ घर से जीतानपुर होटल में खाना खाने की बार कह कर निकला। रात में जब वह वापस अपने घर आ रहा था उस समय नरहन ईट भट्ठे के पास पहले से घात लगाए लोगों ने उस पर लाठी डंडे से प्रहार करना शुरू कर दिया। बाद में उसे मरा हुआ समझ कर वहीं छोड़ कर चले गए। सुबह इस बार की जानकारी जब परिजनों को हुई तो आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की 6 साल और 2 साल की दो बेटियां हैं। पत्नी रंभा का रोते रोते बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।