Bahraich News:
बहराइच जिले के रानीपुर थाना के गांव गोबरहा के हरिद्वार पुरवा के रहने वाले प्रवीण पाठक 30 वर्ष ने पत्नी से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी हालत खराब हुई। तो उसने यह बात परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनो ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर इलाज के दौरान सुबह प्रवीण की मौत हो गई।
लव मैरिज में हुई थी शादी
मृतक प्रवीण पाठक ने करीब 7 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। वह बहराइच शहर में पत्नी के साथ किराए के मकान लेकर रहते थे। गुरुवार की रात वह अपने घर गए थे। बड़े भाई के मुताबिक प्रवीण ने फेसबुक पर आज रात अंतिम होने की बात पोस्ट किया। इसके बाद मां के हाथ का खाना खाया। रात में उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। रात करीब 2 बजे के आसपास हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।