आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन
बहेड़ी के मोहल्ला शिकोही नगर निवासी अफरोज बेगम की तहरीर पर बहेड़ी थाने में मुख्य आरोपी हरिश्चंद्र पाल, सुरेंद्र, टीकम सिंह, मनोज शर्मा, टीकम भाटी, मोहन सिंह, मोहम्मद आरिफ, अक्षय मंगलम, मंजूर अहमद, शारिक, आफताब, जावेद के अलावा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने 2 टीमों का गठन किया था। जिसमें शुक्रवार को 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें सूरजपाल, अमरजीत, लक्की, अमित और दीपक शामिल है। पुलिस ने इन सभी को किच्छा नदी के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बुल्डोजर भी बरामद किया है।
क्या है पूरा मामला
बहेड़ी में जबरन बुलडोजर चलाकर गुरुवार रात दबंगों ने मकान गिरा दिया। मकान के अंदर परिवार सो रहा था। जो मलबे में दब गया। साथ ही 20 मिनट तक पत्थरबाजी की। घटना सामने लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जब तक पुलिस पहुंची तब तक आरोपी साथियों फरार हो गया। पीड़ित अफरोज बेगम ने बताया-उन्होंने इस मकान को सालों पहले खरीदा था। जब हम लोग भूमाफिया के आगे नहीं झुके तो वो बुलडोजर लेकर आ गए। हमारे घर को ध्वस्त कर दिया। अफरोज ने मुख्य आरोपी हरीश, चंद्रपाल, सुरेंद्र, टीकम सिंह, मनोज शर्मा, टीकम भाटी, मोहन सिंह, मोहम्मद आरिफ, अक्षय मंगलम, मंजूर अहमद, शारिक, आफताब, जावेद के अलावा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।