scriptराष्ट्रीय लोकसेवा दिवस पर सीएम मोहन यादव का बड़ा संदेश, बोले- विकसित भारत में एमपी की बड़ी भूमिका | CM Mohan Yadav Big message on National Public Service Day said MP has big role in indian developent | Patrika News
भोपाल

राष्ट्रीय लोकसेवा दिवस पर सीएम मोहन यादव का बड़ा संदेश, बोले- विकसित भारत में एमपी की बड़ी भूमिका

National Public Service Day : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय लोकसेवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विकसित भारत में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका पर वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा- लोकसेवकों के नवाचारों के आधार पर सुशासन की कार्ययोजना बने।

भोपालApr 21, 2025 / 04:28 pm

Faiz

National Public Service Day
National Public Service Day : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय लोकसेवा दिवस के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार करने वाले प्रदेश के 16 लोकसेवकों को पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के अंतर्गत वर्ष 2022-23 एवं वर्ष 2023-24 के लिए चयनित लोकसेवकों को 1 लाख रुपए का चेक और प्रशस्ति पत्र दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुशासन से जुड़े नवाचारों के लिए काम करने वाले सभी लोकसेवकों को राष्ट्रीय लोकसेवा दिवस की बधाई दी। समारोह के मुख्य अथिति मोहन यादव ने कहा कि, विकसित भारत 2047 में मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य के लोकसेवकों ने अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाया है। जमीनी स्तर पर अधिकारियों द्वारा किए जा रहे नवाचारों को संकलित कर सुशासन के लिए योजना तैयार करने की जरूरत है।

सीएम मोहन ने मौर्य साम्राज्य की स्थापना और विकास में चाणक्य की भूमिका को रेखांकित करते हुए बताया कि महामंत्री चाणक्य ने सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य को राजा बनाया था और वे स्वयं मंत्री बने थे, ताकि एक शक्तिशाली राजवंश में लोकशासन की व्यवस्था का बेहतर संचालन हो। उन्होंने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आजादी के बाद देश के भविष्य की नींव तैयार करने के लिए लोकसेवक व्यवस्था को विस्तार दिया और उनके लिए सेवा नियम (सर्विस रूल) तैयार किए। उन्होंने लोकसेवकों के लिए तीन बातों- डिग्निटी, इंटीग्रिटी और इंकरप्टिबिलिटी को रेखांकित किया था।
यह भी पढ़ें- गुना SP को हटाने पर भड़के दिग्विजय सिंह, बोले- नफरत फैलाने वालों को मस्जिद के सामने ही नाचने का मन क्यों होता है..

16 लोकसेवकों को पुरस्कार

National Public Service Day
इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने माधव प्रसाद पटेल माध्यमिक शिक्षक, अदिति गर्ग आयुष्मान कार्ड में नवाचार, डॉ. इंदिरा दांगी शिक्षक आष्टा, शारदा डुवडे शिक्षक, आलोक पौराणिक प्राथमिक शिक्षक पथरिया, चंद्रमोहन ठाकुर अधोसंरचना श्रेणी में पुरस्कार, डॉ. यशपाल सिंह प्राचार्य आवासीय विद्यालय, संजय जोशी प्रबंध संचालक विद्युत वितरण कंपनी, अमित तोमर प्रबंध संचालक विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर, ऋषभ गुप्ता पूर्व कलेक्टर देवास, गणेश शंकर मिश्रा प्रबंध संचालक विद्युत वितरण कंपनी, दिवांग सिंह ग्रीन ब्रांड इंदौर में उत्कृष्ट कार्य, प्रवीण सिंह अढायच पूर्व कलेक्टर सीहोर, प्रो. बेला सचदेवा, भूपेंद्र कुमार चौधरी माध्यमिक शिक्षक, शीला दाहिमा को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार दिए।
यह भी पढ़ें- भीषण हादसे में 6 की मौत, विदाई लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, दूल्हा-दुल्हन समेत 3 गंभीर

नरोन्हा व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन

National Public Service Day

सिविल सेवा दिवस समारोह 2025 के अवसर पर प्रशासन अकादमी में नरोन्हा व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेशभर के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दीपक बागला ने सभागार में उपस्थित अधिकारियों को विकसित भारत के लिए सुशासन से जुड़े अनुभव साझा किए। प्रशासन अकादमी के संचालक मुजीबुर्रमान ने सभी अथितियों का आभार व्यक्त किया।

Hindi News / Bhopal / राष्ट्रीय लोकसेवा दिवस पर सीएम मोहन यादव का बड़ा संदेश, बोले- विकसित भारत में एमपी की बड़ी भूमिका

ट्रेंडिंग वीडियो