लंच के बाद अमित शाह रविंद्र भवन में राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में शामिल होने पहुंच गए हैं। जहां उनकी मौजूदगी में मध्य प्रदेश दुग्ध संघ और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) के बीच एमओयू साइन होने जा रहा है। इसके अलावा एमपी के छह दुग्ध संघों और एनडीडीबी के बीच छह अलग-अलग एमओयू भी किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- भोपाल MANIT में एक साथ 120 बच्चों की तबियत बिगड़ी, मचा हड़कंप अगले पांच साल में जोड़े जाएंगे डेढ़ लाख किसान
इस संबंध में पशुपालन और डेयरी मंत्री लखन पटेल ने कहा कि, आज क्रांतिकारी फैसला होने जा रहा है। अगले 5 साल में डेढ़ लाख किसानों को जोड़ा जाएगा। 10 लाख लीटर के करीब दूध उत्पादन को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। सहकारी संस्थाओं को भी बढ़ाया जाएगा। मध्य प्रदेश को तीसरे पायदान से दूध उत्पादन में पहले पायदान पर लाया जाएगा। मध्य प्रदेश डेयरी फेडरेशन में एमओयू के जरिए कई ऐतिहासिक बदलाव होंगे।