जेल में झगड़ा: बंदियों के दोनों गुट पाबंद, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर. बीकानेर केन्द्रीय कारागार में बंदियों के दो गुट भिड़ने के बाद जेल प्रशासन ने सख्ती बरती है। दोनों गुटाें के बंदियों को पाबंद किया गया है। वहीं झगड़े की रिपोर्ट जेल मुख्यालय भिजवाई गई है। कारापाल सूरज सोनी ने बताया कि बंदी रामस्वरूप निम्बडिया एवं बंदी रमेश व उमेश सहित सात बंदियों को पाबंद कराया गया है, जिन्हें अलग-अलग बैरकों में रखा है। बैरकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बंदियों की ओर दी गई रिपोर्ट बीछवाल थाने भिजवा दी है। जेल प्रशासन की ओर से मामला दर्जजेल प्रशासन की ओर से प्रहरी मातादीन ने बीछवाल थाने में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार को बंदी रामस्वरूप निम्बडिया, कालू भार्गव, विजय गोदारा व विष्णु न्यायालय में पेशी के बाद वापस जेल में आए थे। बंदी उमेश, रमेश, नितेश, विकास, सुफियान, शिवराज, गोविंद, गोपाल वहां खड़े थे, तब उक्त बंदियों ने उन पर हमला कर दिया।