scriptमलाइका की यादों में आज भी बसते हैं अर्जुन कपूर! पोस्ट में साफ-साफ लिखा नाम | Malaika Arora mention in arjun name in post said on repeat after arjun kapoor breakup | Patrika News
बॉलीवुड

मलाइका की यादों में आज भी बसते हैं अर्जुन कपूर! पोस्ट में साफ-साफ लिखा नाम

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता टूटे काफी समय बीत गया है, लेकिन शायद आज भी उनके मन में अर्जुन बसते हैं।

मुंबईMar 21, 2025 / 03:36 pm

Priyanka Dagar

Malaika Arora mention in arjun name

Malaika Arora mention in arjun name

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप को हजम करना आज भी उनके फैंस के लिए आसान नहीं है। फैंस का कहना है कि मलाइका ने भी ब्रेकअप के दर्द से खुद को निकालने के लिए काफी प्रयास किया। उन्होंने विदेश घूमकर तो कभी अपने काम में बिजी होकर अर्जुन को भूलने की लाख कोशिश की, लेकिन लगता है सब बेकार रहा। अब मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट पोस्ट वायरल हो रहा है। उसमें उन्होंने अर्जुन का नाम लिखा है। जिसे पढ़कर फैंस काफी खुश हो गए हैं। उनका कहना है कि मलाइका अर्जुन को आसानी से अपनी जिंदगी से बाहर नहीं निकाल सकती। वह उनसे खुद से ज्यादा प्यार करती हैं, भले दोनों आज साथ न हो, लेकिन दोनों का प्यार आज भी जिंदा है। 

मलाइका अरोड़ा ने किया इंस्टाग्राम पर पोस्ट (Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup)

मलाइका अरोड़ा हर पल हर दिन की अपडेट अपने फैंस को देती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने पोस्ट में ये बताया है कि वह पूरे दिन कौन सा गाना सुन रही हैं, साथ ही उन्होंने सिंगर के नाम को भी मेंशन किया है। उन्होंने बताया कि वह ‘नियॉन ड्रीम्स’ गाने को रिपीट मोड पर सुन रही हैं। साथ ही उन्होंने गाने के सिंगर अर्जुन बाजवा का नाम लिखा है। मलाइका के इस पोस्ट को फैंस अर्जुन कपूर के नाम से जोड़ रहे हैं। फैंस का कहना है कि मलाइका अर्जुन के गाने सुनती हैं। चाहे वह कोई भी अर्जुन हो, लेकिन उन्होंने अर्जुन को अपनी पोस्ट में मेंशन किया है। मलाइका के दिल में आज भी अर्जुन कपूर बसते हैं।
यह भी पढ़ें

तलाक के 24 घंटे में ही फूटा धनश्री और युजवेंद्र चहल का भांडा! शादीशुदा जिंदगी का सच आया सामने

Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup

मलाइका और अर्जुन को साथ देखना चाहते हैं फैंस

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “मलाइका जी क्या बात है अर्जुन कपूर को मेंशन करने का अनोखा तरीका।” दूसरे ने लिखा, “अर्जुन कपूर भी मलाइका से बेहद प्यार करते हैं।” तीसरे ने लिखा, “हम तो चाहते हैं ये कपल एक बार फिर साथ आ जाए।” बता दें, साल 2019 में कपल ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और साल 2024 में खबर आई कि दोनों का आपसी सहमति से ब्रेकअप हो गया है।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / मलाइका की यादों में आज भी बसते हैं अर्जुन कपूर! पोस्ट में साफ-साफ लिखा नाम

ट्रेंडिंग वीडियो