scriptभोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, किया जलाभिषेक | Patrika News
बूंदी

भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, किया जलाभिषेक

सावन मास के पहले सोमवार को शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से सहस्रधारा सहित अन्य धार्मिक आयोजन शुरु हुए। भक्त भोले की आराधना में लीन रहे। शिवालयों में महिला-पुरुष व बच्चों ने विशेष पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किए।

बूंदीJul 15, 2025 / 12:49 pm

Narendra Agarwal

भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, किया जलाभिषेक

बूंदी. सावन मास के पहले सोमवार पर महाकाल त्रिलोकीनाथ महादेव मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु।

बूंदी. सावन मास के पहले सोमवार को शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से सहस्रधारा सहित अन्य धार्मिक आयोजन शुरु हुए। भक्त भोले की आराधना में लीन रहे। शिवालयों में महिला-पुरुष व बच्चों ने विशेष पूजा-अर्चना कर शिवङ्क्षलग पर जलाभिषेक किए। महाकाल त्रिलोकीनाथ महादेव, रेतवाली महादेव, अभयनाथ महादेव, भूतेश्वर महादेव, रामेश्वर महादेव, भीमलत महादेव, लकड़ेश्वर महादेव व ङ्क्षसधकेश्वर महादेव सहित अन्य शिवालयों में सुबह से खासी चहल पहल रही। व्रत व उपवास भी रखे गए।
केशवरायपाटन. धार्मिक नगरी में सावन के प्रथम सोमवार को शिवालयों में अभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शहर में सुबह 5 बजे बाद ही शिवालियों में चहल-पहल शुरू हो गई। भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर आरती की गई। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक शुरू किया। धार्मिक नगरी में स्थित जम्बूमार्गेश्वर, राजराजेश्वर, मात्रा स्थित सेतुबंध रामेश्वर, शिव वाटिका, सीएडी परिसर स्थित रामेश्वर महादेव, पंचायत समिति के सामने स्थित विश्वनाथ मंदिर, माधोराजपुरा के पास स्थित पौराणिक स्वेतवाहन महादेव मंदिर पर शिव भक्तों ने पंचामृत से अभिषेक कर बिल्वपत्र चढ़ाएं। यहां दिनभर शिव भक्तों में सावन की रिमझिम बारिश के बीच दर्शन कर पूजा अर्चना की। भक्तों ने अपने परिवार के साथ अभिषेक कर सुख शांति की कामना की। मंदिरों में भजन कीर्तन किया। केशव मंदिर पर सावन के झूले के दर्शन किए गए। सावन में देवस्थान विभाग की ओर से राजराजेश्वर महादेव मंदिर पर अभिषेक करवाया गया।
आकोदा. जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रामेश्वर महादेव के श्रावण के प्रथम सोमवार को श्रदालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा । सुबह महाआरती का आयोजन किया गया और शृंगार किया गया। भोलेनाथ पर जल, दूध, दही से अभिषेक कर बिल्वपत्र चढाएं।
देई. कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सावन के पहले सोमवार पर महादेवजी की पूजा अर्चना हुई। सुबह से ही शिवालयों मे श्रद्धालु पूजन दर्शन के लिए पहुंचे। सोमेश्वर महादेव, बटूकेश्वर महादेव, पशपुति नाथ महादेव, श्याम बाबा मंदिर के महादेव, चारभुजा मंदिर के महादेव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक के साथ बिल्वपत्र महादेव को अर्पित किए। गुढागोपालजी स्थित समेला महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने पूजन किया।
रामगंजबालाजी.क्षेत्र के झरबालपुरा स्थित झरमहादेव के सावन के पहले सोमवार के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां आने वाले श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर के निकट गिर रहे झरने में स्नान किया। स्नान करके भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।यहां पर पंडित विष्णु तिवारी, आशीष गौतम आदि पंडितों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। वही मांगली नदी स्थित शिवालय पर रामगंजबालाजी स्थित शिवालय पर व अन्य जगहों पर दिनभर श्रद्धालुओं द्वारा बिल्व पत्र चढ़ाए। मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए वाहनों की पार्किंग की सुविधा सहित अन्य सुविधाओं के लिए सदस्य जुटे रहे।

Hindi News / Bundi / भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, किया जलाभिषेक

ट्रेंडिंग वीडियो