scriptदेवरिया पुलिस 24×7 महिलाओं की सुरक्षा के लिए, SP ने लागू की यह व्यवस्था | Patrika News
देवरिया

देवरिया पुलिस 24×7 महिलाओं की सुरक्षा के लिए, SP ने लागू की यह व्यवस्था

देवरिया जिले में क्राइम कंट्रोल के लिए SP विक्रांत वीर लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस क्रम में उनके द्वारा ऑपरेशन संचार चलाया जा रहा है। इसके दूसरे चरण में महिला संबंधी क्राइम पर कंट्रोल पर विशेष फोकस है।

देवरियाFeb 17, 2025 / 07:37 am

anoop shukla

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर देवरिया पुलिस ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। SP देवरिया विक्रांत वीर ने ऑपरेशन संचार फेज-2 के तहत जिले के सभी 23 थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के लिए अलग से CUG मोबाइल नंबर जारी किए हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना और उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है।
यह भी पढ़ें

Earthquake News: दिल्ली-NCR में कांपी धरती, नोएडा–गाजियाबाद में महसूस हुए भूकंप के झटके

CUG नंबर पर महिलाएं सीधे कर सकेंगी संपर्क

SP देवरिया विक्रांत वीर ने बताया की CUG नंबरों की उपलब्धता से महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में कमी आएगी और पीड़ित महिलाएं सीधे पुलिस से संपर्क कर सकेंगी। जिले के सभी थानों में जारी किए गए नंबरों में कोतवाली (7839862098), रामपुर कारखाना (7839862099), तरकुलवा (7839862100), बघौचघाट (7839862101), महुआडीह (7839862102), महिला थाना (7839862103), रूद्रपुर (7839862104), गौरीबाजार (7839862105) समेत अन्य थानों के लिए अलग-अलग नंबर आवंटित किए गए हैं।

देवरिया में चलाया जा रहा है “ऑपरेशन संचार”

मालूम हो कि अपराध नियंत्रण के लिए SP देवरिया ने इसके पहले सभी थानों पर CUG नंबर अलॉट कराए। इसके बाद दूसरे स्टेप में ऑपरेशन संचार के पहले चरण का विस्तार है, जिसमें पहले ही सभी थाना कार्यालयों को सीयूजी नंबर आवंटित किए जा चुके थे। महिला सुरक्षा के लिए अब दूसरे चरण में महिलाओं को 24×7 पुलिस सहायता उपलब्ध होगी और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा।

Hindi News / Deoria / देवरिया पुलिस 24×7 महिलाओं की सुरक्षा के लिए, SP ने लागू की यह व्यवस्था

ट्रेंडिंग वीडियो