बूथ क्रमांक-78 में रामू रोहरा को 140 वोट ही मिले, जबकि आशीष रात्रे को 366 वोट प्राप्त हुए। इसी तरह बूथ क्रमांक-79 में रामू रोहरा को 158 वोट मिले। जबकि आशीष रात्रे को 302 वोट प्राप्त हुए। इस तरह डाकबंगला के दोनों बूथ में भाजपा को हार मिली।
CG Election 2025: कुल 8 प्रत्याशी थे मैदान में..
बता दें कि इस बार कांग्रेस से महापौर के लिए कोई भी प्रत्याशी नहीं थे। कुल 8 प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा के रामू रोहरा को सर्वाधिक 38666 वोट मिले। दूसरे नंबर पर बसपा के आशीष रात्रे को 4580 वोट प्राप्त हुए। निर्दलीय अवैश हाशमी को 3630 वोट मिले। बांकी अन्य निर्दलीय हजार के आंकडे़ को भी नहीं छू पाए। भाजपा को छोड़ सारे
प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। नोटा चौथे नंबर पर रहा। अब तक के निगम चुनाव में नोटा को सर्वाधिक 1789 वोट मिले।
महापौर में 4580 और पार्षद में सिर्फ 52 वोट
आशीष रात्रे को महापौर के चुनाव में 4580 और जोधापुर पार्षद चुनाव में सिर्फ 52 वोट मिले। पार्षद चुनाव में वे जोधापुर वार्ड में तीसरे नंबर पर रहे। डाकबंगला वार्ड में
कांग्रेस के सुमन सोमेश मेश्राम को जीत मिली। इस वार्ड से महापौर प्रत्याशी रामू रोहरा को 298 वोट ही मिले। यहां दूसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी राखी रात्रे रहीं। उन्हें 291 वोट मिले।
महापौर चुनाव अंतर्गत शहर के कुल 83 बूथ में से 12 बूथ में नोटा को 30 से अधिक वोट मिले। बूथ क्रमांक-7 में नोटा को 33, 11 में 35, 22 में 34, 39 में 86, 40 में 31, 43 में 37, 53 में 43, 54 में 35, 60 में 40, 72 में 34, 76 में 52, 81 में 47 वोट नोटा को पड़े। उक्त सभी 12 बूथ में आशीष रात्रे और अवैश हाशमी को छोड़ बांकी प्रत्याशी नोटा से हारे।