scriptRAS Exam 2024: आरपीएससी ने 18 दिन में जारी किया आरएएस प्री-परीक्षा का परिणाम | RAS 2024: RPSC released the result of RAS pre-exam in 18 days | Patrika News
शिक्षा

RAS Exam 2024: आरपीएससी ने 18 दिन में जारी किया आरएएस प्री-परीक्षा का परिणाम

परीक्षा में 21539 अभ्यर्थी आरएएस मेंस के लिए सफल घोषित किए गए हैं। आरएएस 2024 में पहले 733 पद थे। यह बढ़कर अब 1096 हो गए हैं।

अजमेरFeb 21, 2025 / 09:34 am

raktim tiwari

RPSC RAS 2024 Prelims result

RPSC RAS 2024 Prelims result

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने महज 18 दिन में आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 का परिणाम जारी किया है। आरएएस मेंस परीक्षा के लिए 21 हजार 539 अभ्यर्थी अस्थायी तौर पर सफल घोषित किए गए हैं। पहले 733 पद थे यह अब बढ़कर 1096 हो गए हैं।
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि बीती 2 फरवरी को आरएएस प्री-2024 परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में 3 लाख 75 हजार 665 अभ्यर्थी शामिल हुए। आयोग ने 21 हजार 539 अभ्यर्थियों को आरएएस मेंस परीक्षा के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया है। न्यायालय में याचिका विचाराधीन होने के कारण 2 अभ्यर्थियों का परिणाम सील्ड कवर रखा गया है। आरएएस 2024 के तहत राज्य सेवाएं के 428 एवं अधीनस्थ सेवाओं के 668 पद हैं। पूर्व में पदों की संख्या 733 थी। अब यह बढ़कर 1096 हो गई है।
मुख्य परीक्षा 17-18 जून को

मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आरएएस मेंस परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जून को किया जाएगा। ओएमआर शीट में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में पांच में से किसी भी विकल्प का चयन नहीं करने के कारण 1680 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है। कट ऑफ मार्क्स और अन्य सूचनाएं वेबसाइट पर जारी की गई हैं।
यों जारी हुए थे पिछले नतीजे

1051 पदों के लिए आरएएस 2018 प्रारंभिक परीक्षा 5 अगस्त को कराई गई थी। 23 अक्टूबर 2018 को जारी हुआ था परिणाम।

988 पदों के लिए आरएएस 2021 प्रारंभिक परीक्षा 27 अक्टूबर को कराई गई थी। 19 नवम्बर 2021 को जारी हुआ था परिणाम।
972 पदों के लिए आरएएस 2023 प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर को कराई गई थी। 20 अक्टूबर 2023 को जारी हुआ था परिणाम।

राज्य सेवा में 82 और अधीनस्थ सेवा में 281 पदों की वृद्धि

कार्मिक विभाग ने आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2024 के तहत पदों की बढ़ोतरी की है। इसके तहत राज्य में सेवा में 82 (पूर्व में 346) और अधीनस्थ सेवा में 281 पद (पहले 387) बढ़ाए गए हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा (आरएएस) और राज्य पुलिस सेवा(आरपीएस) के तहत 31-31 पदों की बढ़ोतरी की गई है। आयोग द्वारा पूर्व में जारी की गई विज्ञप्ति के तहत कुल 733 पदों का वर्गीकरण जारी किया गया था। जिसे हालिया नवीनतम वर्गीकरण में बढ़ाकर 1096 किया गया है। सचिव रामनिवास ने बताया कि आरएएस भर्ती 2024 के तहत कार्मिक विभाग ने पद बढ़ाए हैं। संशोधित वर्गीकरण के अनुसार राज्य सेवा में अब 428 और अधीनस्थ सेवा में 668 पदों पर भर्ती होगी। पूर्व में कुल 733 पदों का वर्गीकरण जारी किया गया था जिसे संशोधित किया गया है। मालूम हो कि आयोग ने बीती 2 फरवरी को आरएएस प्रारंभिक परीक्षा कराई थी। परीक्षा में 3 लाख 75 हजार 665 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
राज्य सेवा के पद (आयोग के अनुसार)

आरएएस के 59 पद, आरपीएस के 81, लेखा सेवा के 116, उद्योग सेवा के 2, सहकारी सेवा-16, परिवहन सेवा-2, बीमा सेवा-3, वाणिज्यिक कर सेवा के 59 , खाद्य एवं नागरिक रसद सेवा 5, राज्य कृषि विपणन सेवा के 21, श्रम कल्याण सेवा-2,समेकित बाल विकास सेवाएं 18, ग्रामीण विकास सेवा के 41, नियोजन सेवा-3, व श्रम कल्याण सेवा-2 (कुल 428)।
अधीनस्थ सेवा

देवस्थान अधीनस्थ सेवा (एनएसए)-11, देवस्थान अधीनस्थ सेवा (एसए)-2, सहकारिता अधीनस्थ सेवा(एनएसए) -101, सहकारिता अधीनस्थ सेवा (एसए)-5, राज. तहसीलदार सेवा (एनएसए) 217, तहसीलदार सेवा (एसए) 15, राज.उध्योग अधीनस्थ सेवा-2, राज. खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (एनएसए) के 120, खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (एसए)- 12, राज.समेकित बाल विकास सेवा(एनएसए) 4, राज. न्याय एवं आधिकारिता सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) एसए के 1, राज. न्याय एवं आधिकारिता सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी) एनएसए के 71, राज. सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी)एसए-11, राज. न्याय एवं आधिकारिता सेवा (जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी)एनएसए-14, राज.न्याय एवं आधिकारिता सेवा (जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी)एसए-3, राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा (एनएसए) 16, राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा (एसए)-3,राजस्थान कृषि सेवा ( विपणन अधिकारी)-59 (कुल 668)।

Hindi News / Education News / RAS Exam 2024: आरपीएससी ने 18 दिन में जारी किया आरएएस प्री-परीक्षा का परिणाम

ट्रेंडिंग वीडियो