scriptयुवाओं के लिए खुशखबरी! UP Homeguard के 44000 पदों पर होगी भर्ती, पढ़ें चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी | Rules ready for recruitment to 44000 posts of UP Homeguard when will notification release for UP Homeguard Bharti 2025 | Patrika News
शिक्षा

युवाओं के लिए खुशखबरी! UP Homeguard के 44000 पदों पर होगी भर्ती, पढ़ें चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

UP Homeguard: इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए कैबिनेट के पास भेजा जाएगा, जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत होगी। साथ ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

लखनऊApr 08, 2025 / 01:48 pm

Anurag Animesh

UP Homeguard Bharti 2025

UP Homeguard Bharti 2025

UP Homeguard Bharti 2025: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पुलिस भर्ती के बाद अब होमगार्ड विभाग में भी बड़ी संख्या में भर्ती की तैयारी है। राज्य में कुल 44,000 होमगार्ड पदों पर भर्ती प्रस्तावित है, जिसके लिए आवश्यक नियमावली तैयार कर ली गई है। अब इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए कैबिनेट के पास भेजा जाएगा, जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत होगी। साथ ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें:- Bihar Home Guard Vacancy 2025: बिहार होमगार्ड के लिए ऐसे भर सकते हैं फॉर्म, जान लें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

UP Homeguard Vacancy: पहले चरण में 22,000 सीटों पर होगी भर्ती


इस Homeguard भर्ती को चरणबद्ध तरीके से संपन्न किया जाएगा। पहले चरण में 22,000 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा MCQप्रकार की होगी, जिसमें उम्मीदवारों को निर्धारित सिलेबस के आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे।

UP Homeguard: जान लें जरुरी योग्यता


होमगार्ड पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास होना जरुरी है। इसके अलावा, उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

UP Homeguard Bharti 2025: जान लें चयन प्रक्रिया

एक्सपर्ट्स की मानें तो इस बार उम्मीदवारों के चयन के लिए लिखित परीक्षा भी ली जाएगी।
लिखित परीक्षा
शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
चिकित्सा परीक्षण
इन सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा।

Bihar Homeguard: बिहार में चल रही है आवेदन प्रक्रिया


बिहार में होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बिहार में चल रही है। यह आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2025 से शुरू होकर 16 अप्रैल तक चलने वाली है। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट www.onlinebhg.bihar.gov.in से की जा सकती है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 15,000 पदों पर भर्ती की जानी है। यह भर्ती केवल बिहार के निवासियों के लिए है और जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी।

Hindi News / Education News / युवाओं के लिए खुशखबरी! UP Homeguard के 44000 पदों पर होगी भर्ती, पढ़ें चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

ट्रेंडिंग वीडियो