scriptगोरखपुर में गरजे CM Yogi, कहा- लखनऊ से ब्रह्मोस फिट करेंगे तो दुश्मन के आका भी कांप जाएंगे  | CM Yogi Big Statement on Pakistan | Patrika News
गोरखपुर

गोरखपुर में गरजे CM Yogi, कहा- लखनऊ से ब्रह्मोस फिट करेंगे तो दुश्मन के आका भी कांप जाएंगे 

CM Yogi अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने परमहंस श्री योगानंद जी की जन्मस्थली पर भूमि पूजन और विभिन्न पर्यटन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। आइए बताते हैं सीएम योगी ने क्या कहा ? 

गोरखपुरMay 11, 2025 / 08:46 pm

Nishant Kumar

CM Yogi

CM Yogi

CM Yogi अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। यहां उन्होंने परमहंस श्री योगानंद जी की जन्मस्थली को वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए रविवार को गोरखपुर में ₹2,768 लाख (₹27.68 करोड़) की पर्यटन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और भूमिपूजन किया। 

पाकिस्तान पर भी साधा निशाना 

सीएम योगी ने कहा परमहंस योगानंद जी का जीवन भारत की आध्यात्मिक विरासत और सनातन ज्ञान परंपरा को विश्वभर में स्थापित करने के लिए समर्पित रहा है। उनके विचार और शिक्षाएं आज भी करोड़ों लोगों को आत्मबोध और शांति की राह दिखा रही हैं। इसके साथ-साथ सीएम योगी ने पाकिस्तान पर भी जोरदार निशाना साधा। 
CM Yogi

CM Yogi ने क्या कहा ? 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “सबसे बड़ा आतंकी देश पाकिस्तान है। ब्रह्मोस एक मिसाइल है जिसने हाल ही में एक पाकिस्तानी विमान को निशाना बनाया और अब इसका निर्माण लखनऊ में किया जाएगा। ऐसे हथियार बनाए जाएंगे जो दुश्मन को हिला देंगे।लखनऊ से ब्रह्मोस फिट करेंगे तो दुश्मन के आका भी कांप जाएंगे। जब हमारा देश सुरक्षित होगा तो हम सुरक्षित होंगे और यह तब होगा जब हम सभी राष्ट्र को पहले रखेंगे। जनता को ऐसे किसी भी व्यक्ति से सावधान रहना चाहिए जो राष्ट्र विरोधी बयान देता है।”

परमहंस योगानंद जी के लिए कही ये बात 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परमहंस योगानंद जी के लिए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि गोरखपुर ने ऐसे महान व्यक्तित्व को जन्म दिया। परमहंस श्री योगानंद ने अपनी आत्मकथा में इसका और अपने बचपन का जिक्र किया है। वे केवल 60 वर्ष तक जीवित रहे और उस जीवन में उन्होंने भारत की आध्यात्मिक विरासत के साथ वैश्विक क्षितिज पर अपनी छाप छोड़ी। आज यहां उनका भव्य स्मारक और योग मंदिर बनकर तैयार है और हम इसका उद्घाटन करने जा रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि 

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी पुण्य स्मृति को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि इन परियोजनाओं से गोरखपुर न केवल एक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित होगा, बल्कि स्थानीय पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा।

#IndiaPakistanConflict में अब तक

Hindi News / Gorakhpur / गोरखपुर में गरजे CM Yogi, कहा- लखनऊ से ब्रह्मोस फिट करेंगे तो दुश्मन के आका भी कांप जाएंगे 

ट्रेंडिंग वीडियो