scriptAaj Ka Rashifal 20 February 2025 : मेष, कर्क सहित इन 3 राशियों पर बरसेगा धन, करियर और व्यापार में मिलेगी सफलता, जानिए 12 राशियों के लिए क्या कहती है किस्मत | Aaj Ka Rashifal 20 February 2025 Brings Good luck Financial Gains Career Success for mesh Vṛṣabha kark singh dhanu meen Zodiac Signs read prediction of all 12 zodiac signs | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 February 2025 : मेष, कर्क सहित इन 3 राशियों पर बरसेगा धन, करियर और व्यापार में मिलेगी सफलता, जानिए 12 राशियों के लिए क्या कहती है किस्मत

Aaj Ka Rashifal 20 February : आज के राशिफल में मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि पर देवगुरु बृहस्पति का आशीर्वाद बना हुआ है। धन-लाभ और नौकरी, व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानिए आज का दिन कैसा रहेगा। जानिए अपना दैनिक राशिफल और समझदारी से निर्णय लें।

भारतFeb 19, 2025 / 04:43 pm

Manoj Kumar

Aaj Ka Rashifal 20 February 2025

Aaj Ka Rashifal 20 February 2025

Aaj Ka Rashifal 20 February 2025 : आज का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। बृहस्पति धनु और मीन राशि के स्वामी हैं। लेकिन ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के प्रभाव सभी राशियों पर अलग अलग पड़ता है। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास ने आज के राशिफल में मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए क्या बताया है। पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

संबंधित खबरें

आज का राशिफल मेष (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

परिजनों के व्यवहार से परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग न मिलने से चिंता बढ़ेगी। नौकरी में अधिकारियों से तालमेल की कमी तनाव का कारण बन सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे उन्नति के योग बनेंगे।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishbh Rashi)

व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था सुगमता से होगी। आज भूमि से संबंधित निवेश शुभ रहेंगे साझेदारी करने में विचार करें। पेट से संबंधित पीड़ा संभव है। आर्थिक धन -लाभ के योग बन रहे हैं।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

संतान के विवाह में आ रही बाधा तनाव बढ़ा सकती है। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे। दोस्तों की मदद से रुके कार्य पूरे होंगे। प्रशासनिक विभाग से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

परिजनों द्वारा आपकी निंदा की जाएगी। बहनों से संबंध मधुर होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता के योग बन रहे हैं । नौकरी में मनचाही पदोन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।
यह भी पढ़ें: Saptahik Rashifal 16 February To 22 February: इन 3 राशियों के लिए आ रहा है जबरदस्त गुडलक, साप्ताहिक राशिफल दे रहा है धन लाभ और उन्नति के संकेत

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है किसी उच्च अधिकारी से संबंध मजबूत होंगे। पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा पारिवारिक सुख समृद्धि बनी रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

आप कितना भी परिश्रम कर लें परिजन आपकी कभी तारीफ नहीं करेंगे। मन दुखी ना करें अपने समय का इंतजार करें। पिता के साथ संबंधो में टकराव संभव है। भाइयों द्वारा धोखा मिलने से दुखी रहेंगे।

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आपके रहन-सहन से परिजन ना खुश रहेंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से योग्य सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई तकनीकी का उपयोग लाभकारी साबित होगा। समय रहते जरूरी कागजात संभाल कर रखें।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrashik Rashi)

अपनी कार्यक्षमता एवं काम करने के तरीकों से उच्य अधिकारी प्रभावित करेंगे। मन की बात कह दे संकोच को त्यागें। अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करें। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

समय रहते अपनी आदतों को सुधार करना आवश्यक है। बुरी आदतों से स्वयं को बचाएं। आज पड़ोसियों से विवाद की स्थिति बनेगी। पूर्व में किए निवेश से धन-लाभ होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं। आलस की अधिकता रहेगी।

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मन में किसी संकोच या चिंता के कारण तनाव बना रहेगा। आंखों से संबंधित पीड़ा संभव है।
यह भी पढ़ें: Vijaya Ekadashi Puja 2025: विजया एकादशी पर धन की देवी की इस विधि से करें पूजा, घर की आर्थिक स्थिति में हो सकता सुधार

आज का राशिफल कुम्भ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

संतानों के प्रति भेदभाव न करें, सही को सही और गलत को गलत कहने का साहस रखें। निजी जीवन में निर्णय लेने का समय आ गया है। संपत्ति संबंधी विवादों का समाधान हो जाएगा। उच्च अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

आपकी कार्यकुशलता सभी को प्रभावित करेगी, जिससे राजनीति में उन्नति के योग बनेंगे। अपनी वाणी की शैली में बदलाव करें। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा, तथा मकान की मरम्मत में धन व्यय हो सकता है।
ज्योतिष पं चंदन श्यामनारायण व्यास, उज्जैन

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 20 February 2025 : मेष, कर्क सहित इन 3 राशियों पर बरसेगा धन, करियर और व्यापार में मिलेगी सफलता, जानिए 12 राशियों के लिए क्या कहती है किस्मत

ट्रेंडिंग वीडियो