आज का मेष टैरो राशिफल (Aaj ka Rashifal Mesh)
टैरो कार्ड्स की गणना 22 फरवरी को लेकर बता रही है कि मेष राशि के लोगों को आज अपने क्रोध और जलन पर काबू रखना चाहिए। आज कोई भी काम जल्दबाजी में करने की गलती भारी पड़ सकती है। इस कारण आपको नुकसान भी हो सकता है। अपने दिन को शुभ बनाने के लिए आज भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आप किसी शिव मंदिर जा सकते हैं।
आज का वृषभ टैरो राशिफल (Aaj ka Rashifal Vrishabha)
22 फरवरी की टैरो कार्ड्स के मुताबिक, वृषभ राशि के लोगों को आज बोझिल काम करने से बचना चाहिए। आज आपका किसी के साथ विवाद होने की भी संभावना है। साथ ही आज कार्यस्थल पर आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी हो सकती है, इस बात का ध्यान जरूर रखें। आज का मिथुन टैरो राशिफल (Aaj ka Rashifal Mithun)
मिथुन राशि के लिए टैरो कार्ड्स की गणना ये बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको कुछ अचानक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। साथ ही मिथुन राशि वालों को हेल्थ का ध्यान चाहिए क्योंकि, स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इस राशि के कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।
आज का कर्क टैरो राशिफल (Aaj ka Rashifal Kark)
टैरो कार्ड्स की गणना कर्क राशि के लिए ये बता रही है कि कर्क राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में बहुत ही सतर्कता बरतने की जरुरत है। आज लेनदेन में करते हैं तो इसमें सावधानी बरतें। हालांकि, संपत्ति के लिहाज से आज का दिन भाग्यशाली साबित हो सकता है। आप आज मकान या वाहन की खरीद पर धन खर्च कर सकते हैं। यहां आपको सोच समझकर खर्च करने की आवश्यकता है। आज का सिंह टैरो राशिफल (Aaj ka Rashifal Singh)
सिंह राशि के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को आज नौकरी और व्यापार में धन संबंधित मामलों में बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आपके कार्यस्थल पर लाभ होने के संकेत दिख रहे हैं। ऑफिस में साथियों के सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे। परेशानियों को धीरज और अपने व्यवहार में सुधार करने से काफी हद तक उसे हल किया जा सकता है।
आज का कन्या टैरो राशिफल (Aaj ka Rashifal Kanya)
आज के लिए टैरो कार्ड्स की गणना ये बता रही है कि कन्या राशि के लोगों को आज अपने संतान की तरफ से काफी सुखद समाचार मिल सकता है। आज आप अपनी संतान की सफलता से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। परिवार में किसी के प्रति क्रोध आ सकता है। आज भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।
आज का तुला टैरो राशिफल (Aaj ka Rashifal Tula)
तुला राशि के लिए टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों को रोजमर्रा के मामलों में बेवजह की बहस से बचने की जरूरत है। सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है। आज किसी शिव मंदिर में आप भगवान शिव के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो उन्हें दूध और दही अवश्य अर्पित करें। आज का वृश्चिक टैरो राशिफल (Aaj ka Rashifal Varashchik)
आज की टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोग आज थोड़ा कंफ्यूज रह सकते हैं। आज आप कार्यस्थल पर महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। आपको आज कोशिश करनी है कि आप काम पर फोकस रखें। इसके लिए मेडिटेशन करना लाभकारी रहेगा।
आज का धनु टैरो राशिफल (Aaj ka Rashifal Dhanu)
आज की टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों का आज कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिस वजह से आप थोड़ा असहज भी महसूस कर सकते हैं। हालांकि, आपको सलाह है कि आज किसी भी अनावश्यक वाद विवाद करने से बचें। वरना आप मानसिक रुप से काफी ज्यादा परेशान रह सकते हैं। आज का मकर टैरो राशिफल (Aaj ka Rashifal Makar)
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी ज्यादा व्यस्त और खुशहाल रहने वाला है। हालांकि, आज आपके सामने कई तरह के नए अवसर भी आने वाले हैं। आज आप जो भी यात्राएं करेंगे वह आपको अच्छे परिणाम देंगी। आज आपको आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
आज का कुंभ टैरो राशिफल (Aaj ka Rashifal Kumbh)
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को आज किसी विशेष कार्य की चिंता सता सकती है। साथ ही आपको सलाह है कि आज व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।
आज का मीन टैरो राशिफल (Aaj ka Rashifal Meen)
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज का दिन मीन राशि के कुछ जातकों के लिए विशेष फलदायी रहने वाला है। आज इस राशि के कुछ जातकों को संतान सुख प्राप्त होगा। इस राशि वालों को मित्रों और रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।