scriptAaj Ka Rashifal 19 February 2025: मेष , कुंभ सहित इन 5 राशियों पर बरसेगी गणेश जी की कृपा, धन लाभ के साथ बढ़ेगी प्रतिष्ठा, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल | Aaj Ka Rashifal 19 February 2025 Ganesh Ji Blessings good luck financial gains for mesh kumbh Vrishbh Kanya makar read prediction of all 12 zodiac signs aries to pisces | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 February 2025: मेष , कुंभ सहित इन 5 राशियों पर बरसेगी गणेश जी की कृपा, धन लाभ के साथ बढ़ेगी प्रतिष्ठा, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 19 February : आज बुधबार के राशिफल में वृष, सिंह, तुला के लिए भाग्योन्नति और लाभ के योग बन रहे हैं, गणेश जी की कृपा से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानिए आज का दिन कैसा रहेगा। पढ़िए सभी 12 राशियों के भाग्य में क्या लिखा है।

जयपुरFeb 18, 2025 / 04:45 pm

Manoj Kumar

Aaj Ka Rashifal 19 February 2025

Aaj Ka Rashifal 19 February 2025

Aaj Ka Rashifal 19 February 2025 : गणेश जी की कृपा से बुधवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए धन-लाभ मिलने के योग लेकर आया है। धनु के लिए धन प्राप्ति सुगम होगी। तुला, वृष के लिए आर्थिक लाभ और भाग्योन्नति के योग हैं। कुंभ (Kumbh Rashi) के लिए निवेश लाभकारी रहेगा। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानिए सभी राशियों का सटीक भविष्यफल

आज का राशिफल मेष (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

अपने काम पर ध्यान दें । आलस त्यागें प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। माता के स्वास्थ को लेकर की चिंता रहेगी। रोग-चोट लगने का भय रहेगा। गणेश जी की कृपा से आज धन-लाभ के योग बन रहे हैं।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishbh Rashi)

आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है।दोस्तों के साथमौज मस्ती में समय व्यतीत होगा । संपत्ति से जुड़े कार्यों में लाभ के योग बन रहे हैं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। गणेश जी की आरती करें भाग्योन्नति हो सकती है। संतान की चिंता रहेगी।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। किसी बात से कष्ट व भय रहेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थिओं को सफलता मिलेगी। अपने शरीर का ध्यान दें नहीं तो स्वास्थ बिगड़ सकता है जीवन साथी के साथ यात्रा के योग हैं।

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

दिन की शुरुआत में कार्यों में परेशानी रहेगी, गणेश जी की आराधना करें, समाधान होगा। दोपहर बाद समय अच्छा है काम बन जाएंगे । जल्दबाजी न करें वार्ना हानि संभव है। शारीरिक कष्ट हो सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। 
यह भी पढ़ें: Grah Rashi Parivartan : बड़ा ग्रह परिवर्तन, मिथुन सहित इन 2 राशि वालों को मिलेगा विशेष धन लाभ

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

विवाह में आ रही अड़चन दूर हो सकती है। गृहस्‍थ सुख मिलेगा। जो प्रयास आप कर रहे हैं उनमें सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। खर्च बढ़ेगा। कुछ भी चिंता रहेगी। व्यवसाय में नए लोगों से सतर्क रहे।धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी ।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

व्यवसाय में अचानक घटनाएं घट सकती हैं। पेट दर्द की  समस्या से परेशान रहेंगे। आज निवेश करेंगे तो लाभ होना निश्चित है। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

आर्थिक लाभ से उन्नति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कीमती व जरुरी वस्तुएं संभालकर रखें। अस्वस्थता तथा चिंता रहेगी।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrashik Rashi)

विरोधी आपके कार्य में अड़चन पैदा करेंगे। भय-पीड़ा, चिंता-तनाव का वातावरण रहेगा। खर्च बढ़ेगा, जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखें। संयम रखें। गणेश जी की आराधना से अड़चने कम हो सकती हैं।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

कार्यस्थल पर कर्मचारियों का साथ मिलेगा। किसी को उधार दिए गए पैसों की वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। शारीरिक पीड़ा रह सकती है। गणेश जो को अक्षत अर्पित करें पीड़ा में आराम होगा।
यह भी पढ़ें: Aaj ka Career Tarot Rashifal 19 February 2025: इन 4 राशि वालों के वेतन में वृद्धि की संभावना, कर्मचारियों का हो सकता प्रमोशन

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कुबुद्धि-कुसंगति हानि देगी। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में परिवर्तन होगा। गणेश जी की कृपा से धनलाभ के योग बन रहे हैं । निवेश शुभ रहेगा। भवन बदलने के योग बन रहे हैं।

आज का राशिफल कुम्भ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

समय रहते अपने कार्यों को पूरा करो। आप काम को टालने की प्रवृति को छोड़े। धार्मिक यात्रा अनुष्ठान हो सकते हैं। राजकीय सहयोग मिलेगा। निवेश करने का अच्छा दिन है लाभ ही लाभ होगा। परिवार की चिंता रहेगी।

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

अपने व्यवहार से रुके कार्य बना लेंगे। माता-पिता की चिंता रहेगी। चोट-चोरी-विवाद आदि से हानि संभव है, जोखिम न उठाएं। वाणी पर नियंत्रण रखें।
ज्योतिष पं चंदन श्यामनारायण व्यास, उज्जैन

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 19 February 2025: मेष , कुंभ सहित इन 5 राशियों पर बरसेगी गणेश जी की कृपा, धन लाभ के साथ बढ़ेगी प्रतिष्ठा, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

ट्रेंडिंग वीडियो