Jupiter in Taurus, Rahu & Venus Shift : देवताओं के गुरु बृहस्पति वृषभ राशि में मार्गी हो चुके हैं। 11 फरवरी को बुध भी अपना स्थान बदलकर मकर राशि से कुंभ राशि में आ चुके हैं। इसकी वजह से कुंभ राशि में बुध व शनि का योग बनेगा, जिससे तकनीकी व्यापार जगत में वृद्धि होगी और नए आविष्कार सामने आएंगे।
Grah Rashi Parivartan : ऐसे बन रहे दो त्रिग्रही योग Trigrahi Yogas formed
12 फरवरी को रात 9.57 बजे सूर्य देव मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में आ चुके हैं, जिसकी वजह से कुंभ राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण हुआ है, जो 27 फरवरी तक रहेगा। 27 फरवरी रात 11.47 बजे बुध ग्रह अपनी राशि बदलकर मीन में चले जाएंगे। वहीं 28 फरवरी से 14 मार्च तक यह त्रिग्रही योग का निर्माण मीन राशि में होगा, जो बुध, शुक्र व राहु से बनेगा। मिथुन राशिफल इस राशि के जातकों के लिए यह महीना बदलाव लेकर आ सकता है। साझेदारी में व्यापार करने वालों के लिए लाभ की संभावना है। आप अपने व्यवसाय को बढ़ा भी सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमने का भी कार्यक्रम बन सकता है।
यह भी पढ़ें:
Weekly Horoscope 16 February To 22 February : तुला,धनु सहित इन 2 राशियों को मिलेगी सफलता, साप्ताहिक राशिफल में जानें इस हफ्ते की ग्रह दशा कर्क राशिफल लेखन, मीडिया और प्रिंटिंग से जुड़े व्यक्तियों को पुराने निवेश से अप्रत्याशित धन की प्राप्ति हो सकती है। आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप उन्हें मात देने में सफल रहेंगे।
सिंह राशिफल फरवरी में सिंह राशि के जातकों के जीवन में सभी बाधाएं समाप्त हो जाएंगी। उनके कार्यों से बॉस संतुष्ट रहेंगे और कार्यक्षेत्र में पदोन्नति भी हो सकती है। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति भी मिलने की संभावना है।