scriptवर्षगांठ पर मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण | Patrika News
बैंगलोर

वर्षगांठ पर मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण

बेंगलूरु. राजपूत समाज, कर्नाटक की ओर से शुक्रवार को बैयरप्पा लेन स्थित चामुंडा माता मंदिर की तेरहवीं वर्षगांठ एवं राजपूत सभा भवन के उद्घाटन का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह में आयोजित हवन यज्ञ से हुई। वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच अध्यक्ष मनोहर सिंह कुम्पावत एवं अन्य पदाधिकारियों ने हवन में आहुतियां […]

बैंगलोरFeb 08, 2025 / 06:24 pm

Bandana Kumari

बेंगलूरु. राजपूत समाज, कर्नाटक की ओर से शुक्रवार को बैयरप्पा लेन स्थित चामुंडा माता मंदिर की तेरहवीं वर्षगांठ एवं राजपूत सभा भवन के उद्घाटन का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह में आयोजित हवन यज्ञ से हुई। वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच अध्यक्ष मनोहर सिंह कुम्पावत एवं अन्य पदाधिकारियों ने हवन में आहुतियां दी। मंदिर में मां चामुण्डा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के बाद महाआरती हुई। रंग-बिरंगी रोशनी से सजा मंदिर और भवन परिसर की शोभा देखते बन रही थी। मंदिर में प्रतिमाओं की मनमोहक झांकियां सजाई गई। पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर बड़ी संख्या में क्षत्रियों एवं क्षत्राणियों ने भाग लिया। सचिव रविंद्र सिंह परिहार ने आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष मनोहर सिंह सोलंकी, पूर्व अध्यक्ष गायड सिंह कुम्पावत, मोहन सिंह कुम्पावत, मदन सिंह चौहान, पूर्व सचिव जेठू सिंह कुम्पावत, ईश्वर सिंह धवेचा, सुजान सिंह देवल, गजेंद्र सिंह, भंवर सिंह, गुलाब सिंह सोलंकी, भंवर सिंह बालावत, नरेंद्र सिंह देवड़ा आदि मौजूद थे।

Hindi News / Bangalore / वर्षगांठ पर मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण

ट्रेंडिंग वीडियो