scriptदौसा में घर के बाहर घूमता दिखा पैंथर, दहशत में लोग | Panther seen roaming outside the house in Dausa, people in panic | Patrika News
जयपुर

दौसा में घर के बाहर घूमता दिखा पैंथर, दहशत में लोग

– सीसीटीवी में कैद हुआ पैंथर का मूवमेंट

जयपुरFeb 08, 2025 / 02:42 pm

MOHIT SHARMA

दौसा. आज सुबह दौसा शहर में पैंथर का मूवमेंट देखा गया। इससे लोगों में भय व्याप्त हो गया। पिछले दिनों भी कई बार दौसा जिले में पैंथर देखा गया है। आज शहर के केशव नगर सोमनाथ नगर में सुबह 6.40 बजे कॉलोनी में पैंथर घूमता दिखा। पैंथर का मूवमेंट एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। पैंथर के दिखने से लोग घरों में ही दुबके रहे। स्थानीय वन विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। इससे पहले भी पिछले दिनों दौसा जिले में पैंथर का कई जगहों पर मूवमेंट देखा गया। कई दिनों तक लोग पैंथर की वजह से परेशान रहे थे।

संबंधित खबरें

Hindi News / Jaipur / दौसा में घर के बाहर घूमता दिखा पैंथर, दहशत में लोग

ट्रेंडिंग वीडियो