यहां बनेंगी सड़कें
इसके अलावा सड़कों का जाल बिछेगा। अनेक नई सड़कें बनेंगी। इससे सफर आसान होगा। आने-जाने के समय की बचत होगी। गांवों का बड़े शहरों व कस्बों का जुड़ाव बेहतर होगा। बजट घोषणा के अनुसार झागूका की ढाणी – जाखल तिराहा – धींवा की जोहड़ी इसरोट बालाजी मंदिर, गाड़ोदिया की ढाणी- मूंडों की ढाणी – मीणा की ढाणी, जोहड झरड़ावाली ढाणी-चरणदास जी मंदिर से भीखाली जोहड़ी-भगेरा से बुगाला गिरानी जोहड़ी (सोटवारा) में 10 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से 33 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। इसके अलावा मेहाडा़- गौरीर- दूधवा- शिमला-रवां-पचेरी में 18 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से 11 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। हाईवे 13 पर बाबई से कालोटा- माधोगढ़- पदेवा- दलेलपुरा-सफेरागुवार- चिंचडोली तक 43 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से 27 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। 25 करोड रुपए की लागत से मंडावा में एमडीआर 25 से कमालसर से दिलोई दक्षिण से श्यामपुर से सिरियासर खुर्द से स्टेट हाईवे 37 तक सड़क चौड़ाइकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य होगा। इससे कई गांवों के हजारों लोगों को फायदा होगा।
पर्यटन को लगेंगे पंख
जिले में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। जिले के गांव महनसर के विकास कार्य किए जाएंगे । इससे ग्रामीण पर्यटन योजना में शामिल किया गया है। इसके अलावा शेखावाटी की हवेलियों का संरक्षण किया जाएगा। हेरिटेज वॉक के लिए भी बजट मिला है। पर्यटकों को इंटर स्टेट ट्रैवल सुविधा प्रदान करने के लिए झुंझुनू हवाई पट्टी को बड़े हवाई जहाज उतरने की योग्य बनाया जाएगा। झुंझुनूं में फ्लाइंग ट्रेंनिंग ऑर्गेनाइजेशन स्थापित किया जाएगा।
खेल विवि की आस टूटी, ग्रास ग्राउंड बनेगा
इस बार भी खेल विवि की आस टूट गई। बजट में इसकी घोषणा नहीं की गई। बास्केटबाॅल एकेडमी के लिए बजट मिला है। साथ ही झुंझुनूं में ग्रॉस ग्राउंड स्थापित किया जाएगा। इससे खिलाडि़यों को फायदा होगा। एक हजार कोच की भर्ती होगी। तकनीकी सस्थानों में खेल कोटे का प्रावधान किया गया है।
सुधरेगी सेहत, बेहतर मिलेगा इलाज
जिले में अब पहले से बेहतर इलाज मिलेगा। जाखल, बगड़, सुल्ताना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बेड क्षमता में वृद्धि की गई है। नवलगढ़ में ट्रॉमा सेंटर खुलेगा। घायलों को समय पर उपचार मिल सकेगा। नवलगढ़ में आयुर्वेद औषधालय को क्रमोन्नत किया जाएगा । इससे आयुर्वेद के प्रति जुड़ाव बढ़ेगा।
यह घोषणा भी हुई
-झुंझुनूं में शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का संचालन किया जाएगा। – अपराधियों के सुधार, पुनर्वास तथा बंदी ग्रह उन्नयन के लिए जिला जेल में खुला बंदी सिविल पेट्रोल पंप संचालित किया जाएगा। – झुंझुनूं में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विशेष न्यायालय स्थापित किया जाएगा – झुंझुनूं में कृषि प्रसंस्करण की आधारभूत सुविधाएं सुलभ कराने के लिए पीपीपी मोड पर फूड/ एग्रो /मिनी फूड पार्क विकसित किया जाएगा
– लाम्बी अहीर में पशु चिकित्सा उप केंद्र खोला जाएगा – छावसरी व जाखल में 132 केवी जीएसएस स्थापित किया जाएगा मुकुंदगढ़ में 33/11 केवी जीएसएस का निर्माण
मंडावा बनेगा क्लीन एंड ग्रीन इको सिटी
केन्द्र की स्मार्ट सिटी योजना की तर्ज पर हमारे मंडावा को क्लीन एंड ग्रीन इको सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा इस श्रेणी में बूंदी, नाथद्वारा, खाटूश्यामजी, माउंट आबू, बालोतरा, भरतपुर, बीकानेर, सवाई माधोपुर, अलवर, जोधपुर, जैसलमेर, किशनगढ़, भिवाड़ी, भीलवाड़ा व पुष्कर के शहरी क्षेत्रों को शामिल किया गया है। योजना पर 900 करोड़ रुपये का कोष गठित कर आगामी 3 वर्षों में विकास कार्य करवाए जाएंगे।
उद्योगों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी
उद्योगों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। पत्नी के साथ संयुक्त रूप से खरीदी गई सम्पत्ति पर स्टाम्प ड्यूटी में आधा प्रतिशत छूट मिलेगी। 25 हजार महिलाओं को सौलर दीदी के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। तीन लाख लखपति दीदियों को मात्र 1.5 प्रतिशत ब्याज पर ऋण् दिया जाएग। सरस्वती हाफ वे होम्स खोले जाएंगे। महिला सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया है। महिलाओं के लिए शानदार बजट है। डॉ. मनीषा चौधरी, झुंझुनूं
डायबिटीज क्लिनिक
“मां कोष” का गठन किए जाने एवं कोष में 3500 करोड़ के बजट प्रावधान से निशुल्क दवा एवं निशुल्क जांच की सेवाओं का विस्तार हो सकेगा। बीडीके अस्पताल में डायबिटीज क्लिनिक की शुरुआत होने से अस्पताल में बेहतरीन सेवाएं मिल सकेंगी। “राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन” के तहत कतारों से मुक्ति मिल सकेंगी।जिसके तहत ऑनलाइन अपोइंटमेंट,रैफरल,क्यू मैनैजमेंट हो सकेगा। प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ के कैडर का गठन होने से गहन चिकित्सा इकाई की सेवाओं में सुधार हो सकेगा। डॉ जितेन्द्र भाम्बू , वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ बीडीके अस्पताल, झुंझुनूं
आयुष्मान आदर्श गांव
“नवीन आयुष नीति” की शुरुआत से प्राचीन चिकित्सा पद्धति की सेवाओं में विस्तार हो सकेगा। “आयुष्मान आदर्श गांव” घोषित होने पर 11 लाख की प्रोत्साहन राशि से आमजन को निरोगी रहने का बढ़ावा मिल सकेगा। बजट आयुर्वेद को बढावा देने वाला है। डॉ अनिता भाम्बू आयुर्वेद विशेषज्ञ
एसी ट्रेन में सफर
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अन्तर्गत 6 हजार वरिष्ठजन को हवाई मार्ग से यात्रा कराई जाएगी। खास बात यह है इस बार 50 हजार वरिष्ठजन को एसी ट्रेन में सफर करवाया जाएगा। इसके अलावा बुजुगोंर् की पेंशन बढाकर 1250 रुपए कर दी गई है। इससे व़दधजनों को फायदा होगा। -इमरती देवी, झुंझुनूं
पंचगौरव योजना’ को भी गति
पंचगौरव योजना’ को भी गति देने के लिए, आगामी वर्ष550 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इससे झुंझुनूं में बास्केटबॉल के खेल, सरसों, नीम को बढ़ावा दिया जाएगा। लोहार्गल धाम के लिए विकास के लिए भी बजट मिलेगा। युवाओं के लिए रोजगार के नए मार्ग खोल दिए गए हैं। प्रमोद पारीक
टेबलेट दिए जाएंगे
सरकारी विभागों के कार्यों को ऑनलाइन व पेपरलेस किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टेबलेट दिए जाएंगे। इस पर 250 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रदेश के कोने-कोने में ई गवर्नेंस के माध्यम से सरकारी सेवाओं को सुलभ रूप से पहुंचाने की दृष्टि से डिजीटल इन्फ्रा को मजबूत किया जाएगा। ममता पारीक
किसानों का ध्यान, हर वर्ग को समर्पित
किसानों का ध्यान, हर वर्ग को समर्पितबजट में किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है। किसान सम्मान निधि अब नौ हजार कर दी गई है। किसानों के लिए प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जाएंगे। अनुदान बढ़ाया गया है। पचास हजार को बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। बिजली अब 150 यूनिट फ्री मिलेगी। महिलाओं को नाम मात्र के ब्याज पर ऋण मिलेगा। युवाओं को नौकरियां मिलेंगी। बुजुगोंर् की पेंशन बढाई गई है। ऐसा बजट है जिसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। राजेन्द्र भाम्बू, विधायक झुंझुनूं
यूथ पर फोकस
राजस्थान के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब सवा लाख सरकारी नौकरियां व एक लाख पचास हजार निजी क्षेत्र में युवाओं को नौकरियांं मिलेगी। युवाओं को बिजनेस के लिए तैयार किया जाएगा। उनका कौशल विकास किया जाएगा। यूथ पर पूरा फोकस रहा है। इसके अलावा बिजली फ्री की गई है। बुजुगोंर् की पेंशन बढाई गई है। किसानों का ध्यान रखा गया है। मुकेश दाधीच, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा