बिजनेस फैमिली से है दुल्हन
कार्तिकेय सिंह की शादी अमानत बंसल से हो रही है, जिन्होंने लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में पढ़ाई की है। अमानत के पिता अनुपम बंसल लिबर्टी शू कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं, जबकि उनकी मां रुचिता बंसल एक सोशल वर्कर हैं। इनकी सगाई 17 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में हुई थी।
Shivaratri 2025 अभी से बना लें इन प्रसिद्ध शिव मंदिरों में जाने का प्लान, यहां दर्शनमात्र से ही पूर्ण होती है मनोकामना
शादी जोधपुर में, रिसेप्शन भोपाल और दिल्ली में
शादी के बाद नवविवाहित जोड़े के लिए तीन अलग-अलग स्थानों पर रिसेप्शन आयोजित किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि 12 मार्च को भोपाल के जंबूरी मैदान में और 18 मार्च को नई दिल्ली के एयरफोर्स ग्राउंड में एक और रिसेप्शन होगा। जिसमें PM नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े राजनेता शामिल हो सकते हैं।