scriptब्याह कर लाया दुल्हनिया को, सुबह उठा तो मौसी के साथ फरार, हरदोई की रहने वाली नशे में मिली | first night bride gave in-laws intoxicants and stole their jewellery | Patrika News
कन्नौज

ब्याह कर लाया दुल्हनिया को, सुबह उठा तो मौसी के साथ फरार, हरदोई की रहने वाली नशे में मिली

Robber bride absconded with jewellery कन्नौज में विदा होकर आई दुल्हनिया घर वालों को खाने में नशीला पदार्थ मिला कर बेहोश कर दिया। खुद जेवर बटोर कर नौ दो ग्यारह हो गई। घटना की जानकारी सुबह घर वालों को होगी जब उन्हें होश आया। दुल्हनिया के साथ उसकी विधवा मौसी भी हरदोई से आई थी।

कन्नौजFeb 19, 2025 / 08:47 am

Narendra Awasthi

जयमाल डालते दुल्हन
Robber bride absconded with jewellery कन्नौज के रहने वाले युवक की शादी हरदोई की रहने वाली वाली युवती के साथ हुई थी। हंसी-खुशी दुल्हनिया को विदा कर कर लाया। यहां पर दुल्हनिया के साथ मौसी भी आई थी। सारे विधि विधान होने के बाद सभी आराम करने लगे। इधर दुल्हनिया ने खाना बनाया। जिसमें जहरीला पदार्थ मिला दिया। रात में सबके बेहोश होने के बाद दुल्हनिया अपनी मौसी के साथ मिलकर जेवर बटोरे और नौ दो ग्यारह हो गई। होश आने के बाद घर वालों को इसकी जानकारी हुई। भाग दौड़ की गई तो मौसी नशे की हालत में मिली। थोड़ी देर बाद दुल्हन भी पकड़ में आ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें

Government holiday: बुधवार को सभी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, बैंक में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

घटना उत्तर प्रदेश के कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के हनुमंत खेड़ा का है। गांव निवासी गोविंद की शादी हरदोई जिले की रहने वाली युवती के साथ तय हुई थी। बीते रविवार को गोविंद बारात लेकर गया था। सोमवार को हंसी-खुशी बारात विदा होकर आई। दुल्हन के साथ उसकी विधवा मौसी भी आई थी। वह भी अपनी शादी के लिए बात कर रही थी। कहती थी उसकी भी शादी कहीं कर दो।‌ लेकिन रात में जो कुछ हुआ उससे घर वालों के पैरों के लिए जमीन खिसक गई।
दोनों की शादी की फोटो

पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही

गोविंद ने बताया कि दुल्हन ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। जिससे सभी बेहोश हो गए। सुबह के समय होश आया तो देखा कि दुल्हन और मौसी गायब है। घर के जेवर भी चुरा ले गई।‌ गांव वालों के साथ खोजबीन की गई तो मौसी गांव के बाहर नशे की हालत में मिली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौसी को अपने कब्जे में लिया। इसी बीच दुल्हन भी आ गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।‌

Hindi News / Kannauj / ब्याह कर लाया दुल्हनिया को, सुबह उठा तो मौसी के साथ फरार, हरदोई की रहने वाली नशे में मिली

ट्रेंडिंग वीडियो