scriptलखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर मुर्गे से लदी पिकअप पलटी, घायलों को तड़पता छोड़ मुर्गी लूटने की मची होड़ | Lucknow Agra Expressway Pickup crashed, nearly hundreds people arrived to steal chicken | Patrika News
कन्नौज

लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर मुर्गे से लदी पिकअप पलटी, घायलों को तड़पता छोड़ मुर्गी लूटने की मची होड़

Chicken robbery on Lucknow Agra Expressway कन्नौज में मुर्गी लूटने का मामला सामने आया है। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पिकअप वाहन पलट गया।‌ जिसमें चालक और हेल्पर दोनों घायल हो गए। लेकिन स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की जगह मुर्गी लूटने का काम करते रहे। पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल में किया।

कन्नौजFeb 15, 2025 / 05:34 pm

Narendra Awasthi

लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर मुर्गी की लूट
Chicken robbery on Lucknow Agra Expressway कन्नौज के लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर अनियांत्रित पिकअप पलट गई।‌ जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। पिकअप में मुर्गी लदा था। पिकअप पलटने से मुर्गी सड़क पर उछल कूद मचाने लगी। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए। जिन्होंने दोनों हाथों से मुर्गी लूटने का काम किया। इसके पहले की कोई कुछ समझ पाता। एक-एक आदमी दोनों हाथों में मुर्गी लेकर नौ दो ग्यारह हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने मुर्गी लूट रहे लोगों को भगाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना सकरावां थाना क्षेत्र की है।
यह भी पढ़ें

गोमती एक्सप्रेस के पहिए की ब्रेक बाइंडिंग ठीक कर रहे थे टेक्नीशियन, फिर जो हुआ जानकर रह हो जाएंगे हैरान

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के सकरावा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप अमेठी से फिरोजाबाद जा रहा था। ‌पिकअप पलटने से चालक और हेल्पर दोनों घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग पहुंच गए। लेकिन उनका ध्यान मुर्गी लूटने में लग रहा। घायल तड़पते रहे। एक-एक आदमी कई मुर्गियों को अपने साथ लूट ले गया। ‌
लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर मुर्गे की लूट

पुलिस ने मुर्गी लूट रहे लोगों को खदेड़ा

सूचना पाकर मौके पर पहुंची सकरावा थाना पुलिस ने मुर्गा लूट रहे लोगों को हटाया। यूपीडा की टीम भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक सैकड़ो की संख्या में मुर्गियों को लोग लूट ले गए। पुलिस ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना की जांच कर रही है।

Hindi News / Kannauj / लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर मुर्गे से लदी पिकअप पलटी, घायलों को तड़पता छोड़ मुर्गी लूटने की मची होड़

ट्रेंडिंग वीडियो