उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने महाकुंभ 2025 को लेकर एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में महा घपला किया गया है। सुरक्षा, यातायात में सरकार पूरी तरह फेल है। पानी की गुणवत्ता भी खराब हो चुकी है। उन्होंने महाकुंभ की अवधि बढ़ाए जाने की मांग की है। बोले जब तक 100 करोड़ लोग स्नान न कर ले यह आयोजन चलते रहना चाहिए।
बजट में कानपुर को कुछ नहीं मिला
अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर कानपुर यहां के कल कारखाने उद्योग धंधे चलें। देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कानपुर का महत्वपूर्ण स्थान था। सरकार के इतने वर्षों के नजरअंदाज, बेरुखी के बाद भी कानपुर के उद्योगपति कारोबारी काम कर रहे हैं। आखिरी बजट से पहले बजे बेबी का जी को पहले बजट में भी कानपुर को कुछ नहीं मिला। कानपुर के पनकी कारखाने की खबर आज भी अखबार के पन्नों की प्रमुख खबर है। जिसे सपा सरकार ने स्थापित कराया है। जिससे प्रदेश को बिजली मिलेगी। इसके साथ ही अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।