scriptफ्लाई ओवर से रुपए लूटाने का मामला: युटुबर कमाई का 30 प्रतिशत गरीबों पर करता है खर्च, मांगी माफी | Cut cake and throwing two hundred rupee notes from flyover, Know why? | Patrika News
कानपुर

फ्लाई ओवर से रुपए लूटाने का मामला: युटुबर कमाई का 30 प्रतिशत गरीबों पर करता है खर्च, मांगी माफी

Throwing two hundred rupee notes from flyover कानपुर में फ्लाई ओवर से दो सौ रुपए के नोटों के लुटाने का मामला सामने आया है। जिसे लूटने के लिए नीचे भीड़ इकट्ठा हो गई। बाद में युवक ने पुलिस को माफीनामा लिख कर दिया। जानें पूरा मामला क्या है?

कानपुरMar 01, 2025 / 05:51 pm

Narendra Awasthi

नोट उड़ाता युवक, नीचे लोगों की भीड़
Throwing two hundred rupee notes from flyover कानपुर में 200 के नोट उड़ने का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक फ्लाई ओवर पर खड़े होकर दो-दो सौ रुपए के नोट हवा में उड़ने लगा। यह देख मौके पर अफरातफरी मच गई।‌ लोग नोट बनने के लिए ओवर ब्रिज के नीचे दौड़े। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने युवक को तलब किया। पुलिस के बुलावे पर थाने पहुंचकर युवक ने अपना माफी नामा लिख कर दिया। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना जाजमऊ थाना क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025: केंद्र के अंदर बिना नंबर की स्कॉर्पियो, पुलिस गायब, डीएम हुए नाराज

उत्तर प्रदेश के कानपुर के चकेरी फ्लाई ओवर के नीचे उस समय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जब पुल के ऊपर से दो सौ रुपए के नोटों की बारिश हो रही थी। नोटों की बारिश यूट्यूबर जैद हिंदुस्तानी कर रहा था। बताया जाता है इसके पहले उसने केक काटा। दो सौ के नोट हवा में उड़ते देख मौके पर लूटने वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। क्या छोटे क्या बड़े सभी नोट लूटने के लिए दौड़ पड़े। देखते देखते यूट्यूब पर ने 50 हजार रुपए उड़ा दिए।
युट्यूबर जैद हिंदुस्तानी

थाना में माफीनामा लिख कर दिया

मामला सामने आने के बाद जाजमऊ थाना पुलिस ने युट्यूबर जैद हिंदुस्तानी को थाने पर बुलाया। थाना पहुंचा जैद अंसारी से पुलिस ने पूछताछ की। इस संबंध में जैद अंसारी ने बताया कि यूट्यूब से होने वाली कमाई का 30 प्रतिशत गरीबों के लिए मदद में लगाता हूं। लेकिन मदद का यह तरीका गलत था। माफीनामा लिखकर थाने में दिया है। भविष्य में इस प्रकार की का तरीका नहीं अपनाऊंगा। लेकिन गरीबों की मदद करता रहूंगा।

Hindi News / Kanpur / फ्लाई ओवर से रुपए लूटाने का मामला: युटुबर कमाई का 30 प्रतिशत गरीबों पर करता है खर्च, मांगी माफी

ट्रेंडिंग वीडियो